scriptगजब! मुट्ठी में अंडा दबाकर तोड़े 29 केन, अंडा भी रहा सलामत | Pakistani man breaks 29 cans with egg in hand | Patrika News

गजब! मुट्ठी में अंडा दबाकर तोड़े 29 केन, अंडा भी रहा सलामत

Published: Aug 05, 2017 12:07:00 pm

रिकॉर्ड्स बेशक दुनिया को चौंकाते हैं, लेकिन इसके पीछे इन्हें हासिल करने वाले की कई सालों की मेहतन और लगन जुड़ी होती है

man breaks can with hand

man breaks can with hand

 नई दिल्ली। रिकॉर्ड्स बहुत ही मेहनत से बनते हैं। यह बेशक दुनिया को चौंकाते हैं, लेकिन इसके पीछे इन्हें हासिल करने वाले की कई सालों की मेहतन और लगन जुड़ी होती है। दन दिनों पाकिस्तान में एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। जी नहीं यह रिकॉर्ड किसी क्रिकेटर या किसी खिलाड़ी ने नहीं बनाया है। यह रिकॉर्ड तो वहां के एक आम आदमी ने बनाया है।
पाकिस्तान के एक युवक ने एक कमाल का विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। पाकिस्तान एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। दरअसल कराची के रहने वाले राशिद ने हाथ में अड़ा रखा और 30 सेकंड में सबसे ज्यादा ड्रिंक केन तोडऩे का रिकॉर्ड बनाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दौरान उनकी मुट्ठी में रखा अंडा भी सलामत रहा। राशित ने इस दौरान 29 केन तोड़े।
वैसे यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद राशिद सुर्खियों में आए हैं। उनके कमाल पहले भी सोशल मीडिया पर इसी तरह छाते रहे हैं। इस बार भी उनके इस रिकॉर्ड की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर है। राशिद के इस ताजा करतब से तो हर कोई हैरान है, क्योंकि जितने दबाव से उन्होंने केन को तोड़ा, उस स्थिति में मुट्ठी में रखा अंडा साबुत बचना नामुमकिन था। हालांकि उन्होंने इस अंडे को भी टूटने से बचा लिया और केन भी फोड़ डाले।
राशिद के नाम और भी कई उपलब्धियां दर्ज हैं। राशिद ने इससे पहले एक मिनट में कोहनी से सबसे ज्यादा ड्रिंक केन तोडऩे के साथ साथ १ मिनट में सिर के सहारे बोतल से सबसे ज्यादा कैप निकालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। एक मिनट में सिर के सहारे सबसे ज्यादा कच्चा नारियल तोडऩे का भी रिकॉर्ड उनके ही नाम है। उनका यह ताजा करतब भी सबको हैरान कर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो