पेंगुइन का प्रमोशन...सेना में ब्रिगेडियर से बना मेजर जनरल
नई दिल्लीPublished: Aug 26, 2023 12:15:57 am
अजब-गजब : स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग चिडिय़ाघर में पक्षी का विशेष समारोह में सम्मान, नॉर्वेजियन किंग्स गार्ड के लिए माना जाता है भाग्यशाली


पेंगुइन का प्रमोशन...सेना में ब्रिगेडियर से बना मेजर जनरल
सेना में सिपाही से लेकर फील्ड मार्शल तक कई पद होते हैं। क्या इनमें से किसी पद पर पक्षी को रखा जा सकता है? ब्रिटेन में एक पक्षी सेना के उच्च पद पर तैनात है। हाल ही उसका प्रमोशन किया गया। स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग चिडिय़ाघर में रहने वाले सर निल्स ओलाव तृतीय नाम के पेंगुइन को नॉर्वेजियन सेना में ब्रिगेडियर से मेजर जनरल को पद पर प्रमोट किया गया। नॉर्वेजियन किंग्स गार्ड के लिए लकी माने जाने वाले इस पक्षी को चिडिय़ाघर में विशेष समारोह में यह सम्मान दिया गया।