अजब गजब

OMG: इस गांव के लोग घोंसलों में रहने को है मजबूर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

ईरान (Iran) के कंदोवन ( Kandovan) गांव के लोग घर पर नही घोंसलों में रहते है
यह घर बिलकुल चिड़ियों के घोंसलों की तरह दिखता है

Dec 01, 2020 / 04:10 pm

Pratibha Tripathi

Iran live in nests

नई दिल्ली। हर इंसान की अपनी एक ख्वाइश होती है कि जब भी उसका घर हो,वो हर सुविधाओं से परिपूर्ण हो। इसके साथ ही घर में हमेशा सकारत्मकता बनी रहे इसके लिए वो वास्तुशास्त्र के अनुसार अपने घर का नक्शा भी तैयार करता है। लेकिन आज हम पको ऐसे घर के विषय में बता रहे है जहां पर लोग घोसलों में रहने को मजबूर है। ये लोग पीछले 700 सालों से घर में नहीं बल्कि घोंसले में रहते हैं। यह घर पूरा चिड़ियों के घोंसलों की तरह दिखता है। और इन घरों में लोगो की ना जाने कितनी पीढ़ियां अपना गुजर बसर कर चुकी हैं।

सिर्फ देखने ही नहीं रहने में भी खास है ये घर

दरअसल, यह अद्भुत जगह ईरान (Iran) ईरान के कंदोवन ( Kandovan) गांव की है। जहां पर लोग घोंसलानुमा घरों में रहते हैं। यह गांव अपने रहन-सहन के साथ अपनी खास परंपरा के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इस गांव के लोगों के घर की बनावट इतनी खास है कि इसकी खासियत जानकर आप दंग रह जाएंगे।

इस घर में AC और हीटर की जरूरत नहीं

यह घर हर मौसम के अनुकूल बनाया जाता है। जिसमें ठंड के मौसम में गर्मी और गर्मियों में मौसम में ठंडाहट बनी रहती है। ये घर काफी आरामदायक होता है। 700 साल पुराने इस गांव के लोगो ने आज तक ना तो हीटर का और ना ही एसी का इस्तेमाल किया हैं।

ऐसा घर क्यों बनाए

आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि ऐसे घर को बनाने का कारण क्या था।तो बता दे कि कई सौ साल पहले इन गावों में मंगोलों का आतंक था। मंगोलों के आतंक से बचने के लिए यहां के लोगों के पूर्वजों ने ज्वालामुखी की चट्टानों को खोदकर छेद किया और वहीं अपना स्थायी घर बना लिया था। और यह पंरपरा आज भी चली आ रही है। जो दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Home / Ajab Gajab / OMG: इस गांव के लोग घोंसलों में रहने को है मजबूर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.