आखिर क्या हुआ ऐसा? जानकारी के मुताबिक, उत्तम चंद आर्मी से रिटायर्ड हैं और मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर हैं। वह बिना बताए घर से चले जाते थे। पिछले कई दिनों से उत्तम चंद के चम्बा जाने की घर वालों को जानकारी थी तथा ज्यादा दिन तक वह वापस भी नहीं आए। इसी दौरान पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी दी। उत्तम चंद के परिजनों तक भी यह खबर पहुंची। उन्होंने आशंका जताते हुए मौके पर मृतक व्यक्ति की अंगूठी व जूतों को आधार बनाकर उत्तम चंद ही मान लिया। इसके बाद शव को घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।
अचानक आइर् उत्तम सिंह के जिंदा होने की खबर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी कि अचानक एक शख्स को उत्तम सिंह रास्ते में मिल जाता है। वह तुरंत इसकी जानकारी उत्तम सिंह के घरवालों को देता है। इसके बाद घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है। बता दें, उत्तम सिंह के जिंदा होने की पुष्टि करने के लिए युवक उनके साथ सेल्फी भी खींचकर देता है। बता दें, अज्ञात व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद उसकी अस्थियों को भी गंगा में ही विसॢजत कर दिया गया। बता दें, कइर् बार एेसा होता है जब पुलिस को एेसे अज्ञात शव मिलते हैं, जिनकी पहचान कर पाना नामुमकिन सा होता है। वहीं, कुछ लोग अपनों को सिर्फ उनके कपड़ों के आधार पर ही पहचानने की कोशिश करत हैं आैर कइर् बार वह गलत भी होता है। इस मामले में भी कुछ एेसा ही हुआ।