अजब गजब

एक आंख वाली गाय ने लिया धरती पर जन्म, भगवान का चमत्कार मान लोग कर रहे पूजा

गाय के मालिक ने बताया कि जन्म के बाद से ही गाय को देखने के लिए लोगों के भीड़ लगी रहती है।

Jan 08, 2019 / 02:02 pm

Vinay Saxena

एक आंख वाली गाय ने लिया धरती पर जन्म, भगवान का चमत्कार मान लोग कर रहे पूजा

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में एक अजीबोगरीब गाय का जन्म हुआ। दरअसल, गाय की सिर्फ एक ही आंख है। इस अजीब सी दिखने वाली गाय को गांव को लोग भगवान समझकर उसकी पूजा कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

एक आंख वाली गाय की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो गई है। वीडियो में गाय की एक ही आंख दिखाई दे रही है। गाय का मुंह और नाक भी ठीक से विकसित नहीं हो पाया है।
लोग कर रहे गाय की पूजा

गाय के मालिक ने बताया कि जन्म के बाद से ही गाय को देखने के लिए लोगों के भीड़ लगी रहती है। स्थानीय लोग गाय को भगवान का चमत्कार मानकर उसकी पूजा कर रहे हैं।
इंसानों में भी होती है ऐसी बीमारी

बताया जा रहा है कि यह एक प्रकार की बीमारी है, जो इंसान में भी होती है। इस बीमारी को सैक्लोपिया (cyclopia) कहते हैं। सैक्लोपिया बीमारी से पीड़ित जानवर या व्यक्ति की आंखों की रेटिना ठीक से विकसित न होने की वजह से उन्हें अच्छी तरह से दिखाई नहीं देता।

Home / Ajab Gajab / एक आंख वाली गाय ने लिया धरती पर जन्म, भगवान का चमत्कार मान लोग कर रहे पूजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.