सड़क पर पड़े मिले रुपए तो बदल सकती है आपकी तकदीर, अदृश्य शक्ति देती है कई संकेत दरअसल एक पैरानॉर्मल इंवेस्टिेगेटर (paranormal investigator) ली इस भूतिया गुड़िया को खरीदकर उस पर रिसर्च करना चाहता था। इसके लिए उसने 70 हजार रुपए चुकाए थे। मगर गुड़िया के घर आते ही ली के पिता पर भूतिया हमले होने लगे। उनके हाथों में अजीब से निशान पड़ गए।
मालूम हो कि ये भूतिया गुड़िया सबसे पहले इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला ने खरीदा था। व्हाइट गाउन पहने दुल्हन के लिबास में सजी इस गुड़िया को उन्होंने 400 रुपए में खरीदा था। मगर इसे घर लाते ही उनके साथ अजीबों-गरीब घटनाएं होने लगी। उन्हें धीरे-धीरे अपने ही घर में डर लगने लगा। उनके हाथ पर भी वैसे ही चोट के निशान थे जैसे ली के पिता के हाथों पर हैं। उन्होंने डरावनी घटनाओं को होता देख इसे बेचने का मन बना लिया था। उन्होंने एक वेबसाइट पर इसे बेचने के लिए डाला था। ली ने इसी महिला से वो भूतिया गुड़िया खरीदी थी।