scriptदो पुलिसकर्मियों को कर दिया गया सस्पेंड, खेल-खेल में कर लिया था महिला को गिरफ्तार | Police officers resorted to toss for women's arrest | Patrika News
अजब गजब

दो पुलिसकर्मियों को कर दिया गया सस्पेंड, खेल-खेल में कर लिया था महिला को गिरफ्तार

महिला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिसवालों ने लिया टॉस का सहारा
अधिकारियों को इस वजह से नौकरी से धोना पड़ा हाथ

Mar 03, 2019 / 04:36 pm

Arijita Sen

demo pic

दो पुलिसकर्मियों को कर दिया गया सस्पेंड, खेल-खेल में कर लिया था महिला को गिरफ्तार

नई दिल्ली। इंसान जब गुनाह करता है तो पुलिस उसे सबूतों के बल पर गिरफ्तार करती है। हालांकि आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें पुलिस ने एक महिला की गिरफ्तारी टॉस के दम पर की। जॉर्जिया में हुई इस अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है। हालांकि बाद में ऐसा करने वाले पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। आइए इस वाक्ये की पूरी जानकारी हम आपको देते हैं।

दरअसल, सारा वेबर नामक एक महिला यहां की सड़कों पर 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रही थी और उस वक्त सड़क गीली होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना प्रबल थी। ऐसा कर वह महिला नियमों का उल्लंघन कर रही थी जिसके चलते रास्ते में ही उसे दो महिला पुलिस अधिकारियों ने पकड़ लिया।

toss

सारा ने सफाई देते हुए कहा कि वह एक हेयर सैलून में काम करती है। वह तेज गाड़ी इसलिए चला रही थी क्योंकि वह आज अपने काम के लिए लेट हो गई थी। सारा मांफी मांगने लगी। इससे पुलिस अधिकारी भ्रमित हो गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब करें तो क्या करें।निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए उन दोनों ने एक नायाब तरीका निकाला। महिला पुलिस अधिकारियों ने सिक्का उछालने का निर्णय लिया।

हेड आया तो दोषी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और टेल आने पर रिहा कर दिया जाएगा। टॉस करने के लिए एक अधिकारी ने अपने मोबाइल फोन पर ‘क्वाइन फ्लिप ऐप’ का इस्तेमाल किया। हेड आया तो सारा को अरेस्ट कर लिया गया। इस पूरे किस्से का किसी ने वीडियो बनाया और बाद में जॉर्जिया के एक न्यूज स्टेशन ने सारा को इस वीडियो के बारे में बताया।

सारा ने कोर्ट में अपील की है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा उसे गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। इसलिए उसे समस्त आरोपों से बरी कर छोड़ दिया जाए। वाकई में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी आरोपी को टॉस के सहारे अरेस्ट किया गया है।

Home / Ajab Gajab / दो पुलिसकर्मियों को कर दिया गया सस्पेंड, खेल-खेल में कर लिया था महिला को गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो