ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, 2 करोड़ 61 लाख रुपए में हुई नीलाम
एक नीलामी में 4 महीने की एक गाय के सबसे ज्यादा दाम लगाए।
इस नीलामी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है।
इस गाय को खरीदने के लिए 2 करोड़ 61 लाख रुपए खर्च किए।

नई दिल्ली। गाय और भैंस की कई नस्लें होती है। जो दुधारू पशु होता है उसकी कीमत ज्यादा होती है। उसका आहार से लेकर रख-रखा भी काफी महंगा होता है। कई देशों में इन पशुओं की नीलामी होती है। इनको खरीदने के लिए लोग दूर- दूर से आते है। एक नीलामी में 4 महीने की एक गाय के सबसे ज्यादा दाम लगाए। इस नीलामी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। खबरों के अनुसार, इस गाय को खरीदने के लिए 2 करोड़ 61 लाख रुपए खर्च किए। हालांकि यह मामला पुराना है। इंग्लैंड में पॉश स्पाइस नस्ल को सबसे ज्यादा दाम में खरीदा गया। आइए जानते है कि इस गाय में ऐसा है जिसके कारण यह इतनी महंगी बिकी।
यह भी पढ़े :— ये है ब्लैक एलियन! टैटू के चक्कर में कर ली जिंदगी खराब, अब बोलने में हो रही है परेशानी
यूके और यूरोप की सबसे महंगी गाय
एक रिपोर्ट के अनुसार, 2014 इस नस्ल की गाय को 1,31,250 पाउंड में बेचा गया था। अब इस नस्ल की गाय को दोगुने दाम पर बेचा गया है। इसका नतीजा ये रहा है कि ये गाय यूके और यूरोप की सबसे महंगी गाय बन गई है। बता दें, पॉश स्पाइस एक अच्छी नस्ल की बछिया है, जो Lodge फ़ार्म (Shropshire) में पैदा हुई थी। इसकी उम्र अभी महज चार महीने ही है। बताया गया है कि गाय को बेचने वाली शख्स क्रिस्टीन विलियम्स नीलामी में रिकॉर्ड तोड़ क़ीमत हासिल करने के बाद बेहद खुशी हैं। क्रिस्टीन ने कहा कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनको इसकी मोटी रकम मिलेगी। यह नीलामी को वह हमेशा याद रखेंगे।
यह भी पढ़े :— महिला ने दूल्हे को गिफ्ट में दी ऐसी चीज, देखकर लोगों की थम गई सांसें, देखें वीडियो
2 करोड़ 61 लाख रुपए में नीलाम
खास बात यह है कि Shropshire में पैदा हुई इस गाय की उम्र महज 4 महीने है। इसकी नीलामी 262,000 पाउंड में हुई, जोकि भारतीय करंसी के हिसाब से 2.61 करोड़ रुपये है। इस नीलामी से क्रिस्टीन बहुत खुश है। इसका नतीजा ये रहा है कि ये गाय यूके और यूरोप की सबसे महंगी गाय बन गई है। इस बिक्री ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Weird News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi