scriptएक शख्स को हो रहा था दर्द, कान से निकली चीज देखकर डॉक्टर्स भी हुए हैरान | Problems caused by internet treatment | Patrika News

एक शख्स को हो रहा था दर्द, कान से निकली चीज देखकर डॉक्टर्स भी हुए हैरान

locationनई दिल्लीPublished: Nov 28, 2019 03:35:34 pm

Submitted by:

Piyush Jayjan

छोटी-मोटी बीमारी का इलाज इंटरनेट पर खोजते है
एक शख्स को इंटरनेट के जरिए इलाज कराना मंहगा पड़ गया

images.jpeg

Ear

नई दिल्ली। आजकल हर छोटी-मोटी बीमारी का इलाज खोजने के लिए लोग इंटरनेट का सहारा लेते हैं। इसकी एक वजह ये है कि लोगों को यहां बीमारी से जुड़ी जानकारी के लिए ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ती। इसलिए लोग इंटरनेट के जरिए ही खुद का इलाज करने लगते हैं।

डॉक्टर्स के पास जाने के बजाय इंटरनेट पर दवाई लेना लोगों को ज्यादा आसान काम लगता है। अगर आप भी इसी तरह से इलाज करने के आदि है तो आपको इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ चीन के एक व्यक्ति के साथ घटा।

कांगे नाम का एक व्यक्ति डॉक्टर के पास अपने कान में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था। अब जब डॉक्टर ने इलाज करना शुरु किया तो उन्हें कांगे के कान में सफेद रंग की कोई चीज दिखी। पहली नज़र में तो डॉक्टर्स को लगा कि यह कोई इंफेक्शन ही होगा।

इलाज के दौरान कांगे ने डॉक्टर से जो कुछ शेयर किया उसे सुनकर डॉक्टर हैरान रह गए। कांगे ने बताया कि उसने इंटरनेट पर पड़ा था कि लहसुन अच्छा एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है। इसे कान में रखने से कान में किसी तरीके की कोई समस्या नहीं होती है।

दरअसल कांगे ने कान का इंफेक्शन दूर करने के लिए लहसुन डाल लिया जो दो महीने तक कान में ही रहा। इतने दिनों तक कान में लहसुन रहने की वजह से उसकी दुर्गंध से उसे हर समय सिर दर्द रहने लगा। इसके साथ ही कान में दर्द भी बढ़ने लगा था।

ऐसे में आखिरकार कांगे को डॉक्टर का रूख करना पड़ा। डॉक्टर ने कांगे की कान से दो महीने से पड़े लहसुन को बाहर निकाला। इसके अलावा डॉक्टर ने कांगे को चेतावनी भी दी कि आगे से वो किसी भी बीमारी का इलाज इंटरनेट से न करे वरना इसके गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो