scriptआसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, वीडियो देख दंग रह गए लोग | Proposed girlfriends at the height of thousands of feet in the sky | Patrika News

आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, वीडियो देख दंग रह गए लोग

locationनई दिल्लीPublished: Mar 02, 2021 02:39:54 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

अपने प्रपोजल को यादगार बनाने के लिए कुछ हटकर अनोखा तरीका आजमाते हैं। कुछ लोग अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए समुद्र की गहराई में लेकर जाते हैं। तो कोई अपनी गर्लफ्रेंड को आसमान की ऊंचाइयों में सैर कर आते हैं।

Proposed

Proposed

नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कपल अपने पार्टनर को दिल की बात कहने में हिचकी चाहते हैं। वह डरते हैं कि कहीं प्रपोज करते समय कुछ मिस्टेक हो गई तो हो सकता है कि वह उनको रिजेक्ट कर दें। कई लोग प्रपोज करने से पहले काफी रिहर्सल करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने प्रपोजल को यादगार बनाने के लिए कुछ हटकर अनोखा तरीका आजमाते हैं। कुछ लोग अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए समुद्र की गहराई में लेकर जाते हैं तो कोई अपनी गर्लफ्रेंड को आसमान की ऊंचाइयों में सैर कर आते हैं। हाल ही में एक अनोखा प्रपोजल वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को हजारों फीट ऊपर आसमान में अपनी दिल की बात कहता है। अपने प्रेमी की बात सुनकर प्रेमिका बहुत खुश हो जाती है और हां कह देती है।

अनोखे अंदाज में किया प्रपोज
एक रिपोर्ट के अनुसार, रोमांच के शौकीन Ray पेशे से पायलट हैं। उन्होंने अपनी प्रेमिका Katie के साथ स्काईडाइविंग करने प्लान बनाया है। दोनों आसमान की ऊंचाइयों पर थे तभी Ray ने अचानक अपने मुंह से एक अंगूठी निकालते है। इसके बाद वह अपने प्रेमिका को आई लव यू बोलते हुए शादी के लिए प्रपोज कर देते है। हजारों फीट ऊपर आसमान में अपने प्रेमी के प्रपोज करने स्टाइल को देखकर वह हैरान रह जाती है।

यह भी पढ़ें

हनीमून से लौटते ही पत्नी ने दे दिया तलाक, ये है चौंकाने वाली वजह


 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर wingmanskydive नाम के पेज पर शेयर किया गया है। 27 फरवरी के दिन पोस्ट किए गए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है। अब तक इस वीडियो को 3 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके है। सभी लोग उनके प्रपोज करने के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस खूबसूरत कपल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे है। वहीं कुछ का कहना है कि अगर गलती से अंगूठी छूटकर नीचे गिर जाए तो क्या करते। वहीं इस कह रहे है कि जो दिल से करते है तो भगवान भी उसका साथ देते है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7znajl
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो