script

यहां गाड़ी का तेल खत्म होने पर मिलती है सजा, फोन पर हेलो बोलना है मना !

Published: Jan 22, 2021 09:56:23 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

दुनिया का सबसे ऊंचा चर्च (Church) जर्मनी (Germany) में स्थित है, जिसका नाम ‘उल्म मिंस्टर’ है

Germany

Germany

नई दिल्ली। हमारे भारत देश में यातायात को लेकर कई नियम ऐसे बनाए गए है जिसका पालन ना करने पर उन्हें जुर्माना ठोक दिया जाता है। लेकिन कुछ देश ऐसे है जहां जुर्माने के साथ साथ उन्हें सजा तक सुना दी जाती है। हर देश के नियम यातायात को लेकर अलग अलग तरह से बनाए गए है। आज हम आपको यातायात को लेकर ऐसे नियम के बारे में बता रहे है जिनके बारे में आपने शायद पहले कभी नहीं सुना होगा ।इस जगह पर तेज गाड़ी चलाने पर नही लिया जाता कोई जुर्माना।

दरअसल जर्मनी जैसे देश में यातायात को लेकर अलग तरह के नियम है इस देश में कोई भी कितनी भी तेज़ गाड़ी दौड़ा सकता है। यहां तेज रफ्तार से गाड़ी से चलाने पर कोई सज़ा या जुर्माना नहीं होता। लेकिन रास्ते में अगर ईधन खत्म हो जाए तो इसे बड़ा जुर्म माना जाता है और सिर्फ इतना ही नहीं इसके लिए ड्राइवर को सज़ा या जुर्माना भरना पड़ता है।

इतना ही नही दूसरी अजीब बात इस देश में यह है कि दुनिया भर में जहां लोग फोन कॉल उठाते ही ‘हेलो’ बोलते हैं लेकिन जर्मनी में लोग हेलो बोलने की वजाए अपना नाम बोलते हैं। यहां पर हेलो बोलना बड़ा जुर्म है।

ट्रेंडिंग वीडियो