scriptबतख और डॉगी की मस्ती, क्यूट वीडियो देख लोगों ने कही ये बात | puppy was having fun with the duck video viral | Patrika News

बतख और डॉगी की मस्ती, क्यूट वीडियो देख लोगों ने कही ये बात

locationनई दिल्लीPublished: Jan 16, 2021 10:22:06 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीन अंगूसामी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, सबसे प्यारी सवार। इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान है।

puppy duck

puppy duck

नई दिल्ली। आपने कई बार कुत्तों को बतख और मुर्गियों को मारने के लिए पीछे भागते हुए देखा होगा। कुत्ते की नजर जैसे ही इन जानवरों पर पड़ती है तो वह उनका शिकार करने के लिए उनका पीछा करता है। सोशल मीडिया पर भी इस प्रकार के कई वीडियो आपको मिल जाएंगे। हाल ही में नया वीडियो सामने आया है जो इसका बिल्कुल उल्टा है। इस वीडियों में कुत्ता, बतख का शिकार नहीं कर रहा है। इसमें दोनों खूब मस्ती करते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जाता रहा है।

सबसे प्यारी सवार
इस अनोखे वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीन अंगूसामी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, सबसे प्यारी सवार। इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान है। आमतौर पर जहां कुत्ता बतख का शिकार करने के लिए बेताब हो जाता है। वहीं यहां तो दोनों की दोस्ती ही मिसाल बन गई है।

यह भी पढ़े :— मरने की हालत में पहुंच गया था मरीज, डॉक्टरों ने शराब पिलाकर बचाई जान

बतख और कुत्ते की मस्ती
इस वीडियो में कुत्ते के एक पिल्ले को बतख के साथ खेलते देखा जा सकता है। किसी सड़क पर एक बतख बैठी हुई है उसी के पास एक छोटा सा पिल्ला भी बैठा हुआ है। वह बतख के साथ मस्ती कर रहा है। आप देख सकते है कि पिल्ला पहले बतख की चोंच के पास जाता है और उसे छूने की कोशिश करता है। उसके बाद पिल्ला उसके चारों ओर घूमता है। उसके बाद पिल्ला अचानक से बतख के ऊपर बैठ जाता है। जैसा ही पिल्ला बतख के ऊपर बैठता है। मानो यह नजारा देखकर बतख भी खुश हो जाती है और मस्ती में चलने लगती है। ल्ला इस अद्भुत सवारी का जमकर लुत्फ उठाता है।

खूब देखा जा रहा है वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि पिल्ला बड़े आराम से बतख के ऊपर बैठा हुआ है। वहीं बतख भी बिना किसी डर के आगे बढ़ती जा रही है। इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे है। वीडियो को देखकर लोग हैरानी जताते हुए अपनी प्रतिक्रियाए भी दे रहे है। लोगों का कहना है कि आज के इंसान को इन जानवरों से कुछ सिखना चाहिए। क्योंकि इंसान छोटी छोटी चीजों पर झगड़ा करता है। यह जानवर अपने आप में एक अनोखी मिशाल है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ynofc
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो