scriptभूख से तड़पते लोगों को बचाने के लिए यहां भगवान करवाने लगे थे मछलियों की बारिश, सालों से लोग कर रहे हैं इस सच का सामना | Rain of fish in Honduras | Patrika News

भूख से तड़पते लोगों को बचाने के लिए यहां भगवान करवाने लगे थे मछलियों की बारिश, सालों से लोग कर रहे हैं इस सच का सामना

Published: Jan 11, 2019 01:24:12 pm

Submitted by:

Arijita Sen

दिक्कत की बात तो यह है कि हर साल मानसून के समय मछलियों की बारिश मुश्किलें खड़ी कर देती है

Rain of fish in Honduras

भूख से तड़पते लोगों को बचाने के लिए यहां भगवान करवाने लगे थे मछलियों की बारिश, सालों से लोग कर रहे हैं इस सच का सामना

नई दिल्ली। आसमान से पानी बरसते हम सभी ने देखा है। ओले बरसते भी देखना कोई नयी बात नहीं है, लेकिन क्या आपने कभी आसमान से मछली की बरसात होते देखा है? सुनने में भले ही यह आपको अजीब लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है।

Rain of fish

हम आपको आज एक ऐसे शहर की बात बताने जा रहे हैं जहां पिछले 100 सालों से पानी की जगह मछली की बारिश हो रही है।

Rain of fish

मैक्सिको के पास ‘होंडूरास’ नामक देश में करीब 100 सालों से मछलियों की बारिश हो रही है। अटलांटिक सागर से महज 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होंडूरास में कुछ लोग इसे सामान्य घटना करार देते हैं।

Rain of fish

हालांकि ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो इसके होने के पीछे ईश्वर का हाथ मानते हैं।दरअसल, 18 वीं शताब्दी में यहां आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से लोग भूख से मर रहे थे।

Rain of fish

उस दौरान वहां एक महात्मा आए और उन्होंने इस दुख से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए लगातार तीन दिनों तक प्रार्थना की।

Rain of fish

उसी प्रार्थना की वजह ‘होंडूरास’ में मछलियों की बारिश होने लगी। तब से अब तक यहां ऐसा होता आ रहा है।

Rain of fish

अब यहां के निवासियों के लिए यह कोई हैरान कर देने वाली बात नहीं है। उन्हें इसकी आदत पड़ चुकी है। दिक्कत की बात तो यह है कि हर साल मानसून के समय मछलियों की बारिश मुश्किलें खड़ी कर देती है, लेकिन अब प्रकृति के आगे भला किसका बस चलता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो