अजब गजब

जंगल के रास्ते से मिली दुर्लभ बिल्ली, जिसकी आंखों का रंग देख आप हो जाएंगे हैरान, कीमत है लाखों में

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत डॉलर में आई
भारतीय करेंसी के हिसाब से यह बिल्ली पांच से सात लाख रुपये की है

नई दिल्लीJan 30, 2021 / 07:59 pm

Pratibha Tripathi

rare species cat

नई दिल्ली। आपने बिल्लियों के अलग अलग रंग तो देखे ही होगें। लेकिन क्या आपने दो रंग की आंख वाली बिल्ली को देखा है। यह बात भले ही आपको हैरान करने वाली लगे, लेकिन इस तरह की दुर्लभ बिल्ली को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के जंगलों में देखा गया है। इस दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली इन दिनों चर्चे का विषय बनी हुई है क्योंकि सफेद रंग की इस बिल्ली की खासियत यह है कि इसकी एक आंख नीली तो दूसरी आंख पीले रंग की है।

दरअसल, यह बिल्ली एक परिवार को बैतूल के जंगल में उस दौरान मिली जब यह परिवार भोपाल से सारणी जा रहा था। तभी जंगल के रास्ते में उन्होंने देखा कि एक पेड़ पर बिल्ली बैठी हुई है और नीचे कुत्ते ने उसको घेर रखा हुआ है। उन्होने कुत्ते को भगाकर बिल्ली की जान बचाई और से अपने घर ले आए।

घर आने पर जब अनुभव सिंह नाम के इस शख्स ने बिल्ली को देखा तो वो अन्य बिल्लियों से अलग दिखी। सफेद रंग की बिल्ली की एक आंख ब्लू कलर की है और दूसरी आंख गोल्डन कलर की है। जिसे देख परिवार के लोग हैरान हो गए। अब बिल्ली इस परिवार की सदस्य बन गई है। परिवार के लोग इस बिल्ली को हैजी नाम से बुलाते है।

इस दुर्लभ बिल्ली के बारे में जब इंटरनेट पर खोजा गया तो भारत में इस प्रजाति की बिल्ली के होने की कोई पुष्टि नहीं है। जब इसकी कीमत के बारे में देखा तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत डॉलर में आई जिसे भारतीय करेंसी के हिसाब से पांच से सात लाख रुपये है।
आमतौर पर इस प्रजाति की बिल्ली थाईलैंड में पाई जाती है जिसे खाओ मेनी कैट के नाम से जानी जाती हैं। इसका इतिहास 100 वर्ष पूर्व का है। बहुत ही दुर्लभ इस बिल्ली की खासियत है कि यह काफी होशियार और चंचल होती है। साथ सामाजिक भी होती है। अब इस बिल्ली की प्रजाति को बढ़ाने के लिए विशेष ब्रीडिंग कराई जा रही है।

Home / Ajab Gajab / जंगल के रास्ते से मिली दुर्लभ बिल्ली, जिसकी आंखों का रंग देख आप हो जाएंगे हैरान, कीमत है लाखों में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.