scriptड्रैकूला शैतानों से खौफ खाते हैं शहर के लोग, बचने के लिए अपनाया लहसुन का टोटका | Romania People Fear with Dracula,They Use Garlic to Protect themself | Patrika News

ड्रैकूला शैतानों से खौफ खाते हैं शहर के लोग, बचने के लिए अपनाया लहसुन का टोटका

locationनई दिल्लीPublished: Feb 04, 2020 10:12:17 am

Submitted by:

Soma Roy

Dracula Fear in Romania : रोमानिया की लोक कथाओं के अनुसार लहसुन बुरी शक्तियों को दूर रखने में मदद करता है
किसान अपने जानवरों की सुरक्षा के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल करते हैं

dracula.jpg

Dracula Fear in Romania

नई दिल्ली। आपने अक्सर किस्से-कहानियों या मूवीज में खून पीने वाले शैतान यानि ड्रैकूला के बारे में पढ़ा होगा। इन्हें किसी ने देखा नहीं है क्योंकि ये काल्पनिक (Fictional) है, लेकिन रोमानिया (Romania) में रहने वाले लोगों में बुरी आत्माओं को लेकर मन में खौफ है। तभी वे उनसे बचने के लिए लहसुन को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।
रोमानिया की लोक कथाओं में लहसुन (Garlic totke) की काफी अहमियत है। माना जाता है कि इसके टोटके से बुरी आत्माओं के साए से बचा जा सकता है। पूर्वी यूरोप में भी भूत-प्रेतों को लेकर कई किस्से मशहूर है। लोगों का मानना है कि अगर घर पर किसी तरह की कोई परेशानी है, तो घर में लहसुन रखना चाहिए। इससे सारी मुसीबतें दूर हो जाती हैं। इसीलिए लोग यहां अपने घरों के मेन दरवाजे पर लहसुन की मालाएं लटकाते हैं। इतना ही नहीं यहां के किसान अपनी गायों को बुरी आत्माओं से बचाने के लिए उनकी सींगों पर लहसुन का लेप लगाकर रखते हैं। मान्यता है कि तमाम बुरी आत्माएं, बच्चों को दूध पिलाने वाली मांओं और गायों का दूध पीती हैं।
lahsun.jpg
रोमानिया में लहसुन को लेकर अलग-अलग मान्यताओं के चलते यहां इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। यहां के बोटोसानी इलाके की करीब 40 फीसदी आबादी लहसुन की खेती करती है। कोपलाऊ इलाके में पैदा होने वाला लहसुन तो दुनिया भर में मशहूर है। मालूम हो कि ड्रैकुला का डर उन्नींसवी शताब्दी से कायम हुआ था। ये एक काल्पनिक कैरेक्टर है। इस पर एक उपन्यास लिखा गया था। यह पूर्वी यूरोप के ट्रांसिल्वेनिया इलाके पर आधारित था। इसके अलावा वहां के राजा व्लाड टेपेस पर एक एतिहासिक किताब लिखी गई थी। ब्राम स्टोकर ने उसी राजा के पिता व्लाड ड्रैकुल की शख्सियत पर ड्रैकुला का किरदार रचा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो