scriptमहिला ऐसी जगह छिपाकर ले जा रही थी सोना, एक गलती से ऐसे पकड़ी गई | Russian Woman, With 8 Gold Bars Taped to Insoles of Her Shoes | Patrika News

महिला ऐसी जगह छिपाकर ले जा रही थी सोना, एक गलती से ऐसे पकड़ी गई

locationनई दिल्लीPublished: Jan 06, 2021 12:15:09 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

रूसी हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक महिला यात्री को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर अधिकारियों को उसके ‘बूट’ से दो किलो सोना बरामद हुआ।

Gold

Gold

नई दिल्ली। चोरी करने के लिए अपराधी कई प्रकार नए नए तरीके अपनाते है। कहते है ना अपराधी कितना भी शातिर क्यूं ना हो आखिरकार वह पकड़ा जाता है। रूस से चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार, रूसी हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक महिला यात्री को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर अधिकारियों को उसके ‘बूट’ से दो किलो सोना बरामद हुआ। यह नजारा देखकर सभी चौंक गए। लेकिन कुछ भी हो सीमा शुल्क अधिकारियों से कोई बच नहीं सकता।

28 किलो सोना बरामद
खबरों के अनुसार, घटना पूर्वी साइबेरिया इलाके की बताई जा रही है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस डीआरआई ने सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डीआरआई ने गिरोह के 8 सदस्यों के पास से 28 किलो सोना बरामद किया है। गिरोह के सदस्य अपनी सैंडल में सोना छिपाकर सोने की तस्करी कर रहे थे।

‘बूट’ में चिपका सोना
सीमा शुल्क अधिकारियों का कहना है कि महिला अजीब तरह से काम कर रही थी। जिससे एक के बाद एक पैर लगाने में कठिनाई हो रही थी। उनको इस महिला पर शक हो गया। यह देखकर उसको घबराई होने लगी। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके ‘बूट’ में 1.9 किग्रा सोने के 4.2 पाउंड पाए। सोने के टुकड़ों को टेप के साथ ‘बूट’ के अंदर चिपका दिया गया था।

यह भी पढ़े :— यहां जन्मा 2 ***** और 2 अंडकोष वाला बच्चा, देखकर डॉक्टर भी हैरान

चीन ले जा रही थी सोना
अधिकारियों के मुताबिक, यह सोना 79,000 डॉलर यानी 56 लाख रुपये का बताया जा रहा है। जांच में पता चला कि एक महिला ने चीनी व्यक्ति के इशारे पर सोने की तस्करी कर रही है। रूसी महिलाएं सोना को चीन ले जाना चाहती थीं। रूसी पुलिस ने महिला के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yhsbc
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो