डरावना और रहस्यमय जंगल, यहां इंसान तो क्या जानवर भी नहीं लौटा वापस
इस जंगल को लेकर लोगों में कई प्रकार की धारणा है।
यहां कई लोग रहस्यम तरीके से गायब हो चुके है।

नई दिल्ली। इस धरती पर आज भी कुछ जगह ऐसी जहां पर कई रहस्य दफन है। कई जगह ऐसी है जहां पर आज तक कोई भी इंसान नहीं पहुंच सका। बहुत से जंगल ऐसे भी जहां पर इंसान का पहुंचा असंभव है। वहीं कुछ जंगल ऐसे भी है जहां पर जाने के बाद इंसान वापस लौटकर नहीं आता है। आज आपको एक ऐसे ही रहस्यमयी जंगल के बारे में बताने जा रहे है जहां पर इंसान जाते ही गायब हो जाता है। खबरों के अनुसार, यह दुनिया का सबसे रहस्यमी और डरावना जंगल है। यहां पर लोग जाने से डरते है।
यह भी पढ़े :— यहां लोग बड़े चाव से पीते हैं कॉकरोच का शरबत, वजह है बेहद खास
भूत और प्रेतों का साया
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह रहस्यमी और डरावना जंगल होया बस्सू है। इस जंगल में होने वाली घटना बहुत ही भयानक होती है। कई लोग इसको रेमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल से जोड़कर देखते है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस जंगल में सभी मुड़े हुए और टेढ़े-मेड़े नजर आते है। दिखने में यह जंगल बहुत ही डरावना है। दिन के उजाले में वहां लाने से कतराते है लोग। इस जंगल को लेकर लोग कई प्रकार की बाते करते है। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर भूत प्रेत और उड़नतस्ती को देखा है।
आज तक कोई नहीं लौटा
इस जंगल को लेकर लोगों में कई प्रकार की धारणा है। ऐसा कहा जाता है कि यहां कई लोग रहस्यम तरीके से गायब हो चुके है। इन लोगों का आज तक कोई पता नहीं चला है। एक आदमी 200 भेड़ें के साथ इस जंगल में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। जिसका आज तक पता नहीं चल पाया है। खबरों के अनुसार, रहस्यमी जंगल क्लुज काउंटी में स्थित है, जो क्लुज-नेपोका शहर के पश्चिम में है। यह लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Weird News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi