scriptपलक झपकते गायब हो गया था पूरा मिस्त्र का ये पूरा शहर, 1200 साल बाद यहां मिला..इसके साथ ही | scientists finds 1200 year old city sinked in ocean | Patrika News
अजब गजब

पलक झपकते गायब हो गया था पूरा मिस्त्र का ये पूरा शहर, 1200 साल बाद यहां मिला..इसके साथ ही

फ्रेंच वैज्ञानिक फ्रैंक गॉडिओ एक अंडरवॉटर आर्कियोलॉजिस्ट हैं। कुछ समय पहले फ्रैंक मिस्त्र की विज़िट पर गए हुए थे।

Sep 11, 2018 / 02:06 pm

Sunil Chaurasia

egypt

पलक झपकते गायब हो गया था पूरा मिस्त्र का ये पूरा शहर, 1200 साल बाद यहां मिला..इसके साथ ही

नई दिल्ली। रहस्यों से भरी इस दुनिया में आए दिन ऐसी चीज़ें, जगहें, जानवर आदि मिलते रहते हैं, जिनमें छिपे सवालों का जवाब वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है। इन रहस्यमयी जगहों और चीजों की अनसुलझी गुत्थी को सुलझाते-सुलझाते विश्व के बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी फंस कर रह गए। आज से कुछ साल पहले की बात है.. मिस्त्र से सटे भूमध्य सागर में वैज्ञानिकों को कुछ ऐसी चीज़ें मिली थीं, जिनके सवालों को जवाब देने में उनके पसीने छूट गए।
दरअसल फ्रेंच वैज्ञानिक फ्रैंक गॉडिओ एक अंडरवॉटर आर्कियोलॉजिस्ट हैं। कुछ समय पहले फ्रैंक मिस्त्र की विज़िट पर गए हुए थे। इस विज़िट पर वे वहां के समुद्र में भी गए। जहां उन्हें कुछ ऐसी चीज़ें मिलीं, जिन्हें देखने के बाद उनके होश उड़ गए।
समुद्र में दिखी वो कोई साधारण चीज़ें नहीं थीं। वे हज़ारों साल पुराने शहर के अवशेष थे, जो एक प्राकृतिक आपदा के बाद समुद्र में समा गया था। 8 सौ ईसा पूर्व खोजे गए हेराक्लियन (Heracleion) शहर का नामों-निशान एक आपदा के बाद मिट गया था। आपदा में मिस्त्र का ये पूरा का पूरा शहर ही समुद्र में डूब गया था। तो वहीं एक थ्योरी ऐसी भी है जो बताती है कि यह पूरा शहर अचानक ही गायब हो गया था।
समुद्र के अंदर पहुंचे फ्रैंक को शहर के साथ-साथ कुछ ऐसी चीज़ें भी मिलीं, जिनकी आज के समय में कोई कीमत ही नहीं लगाई जा सकती। सैकड़ों लोगों की कड़ी मेहनत के बाद करीब 1200 साल पुराने इस शहर के बहुमूल्य अवशेषों को समुद्र से बाहर निकाल कर जमीन पर लाया गया। समुद्र में कुछ ऐसी मूर्तियां भी मिली हैं, जिनकी ऊंचाई 100 फीट से भी ज़्यादा है।
इन मूर्तियों को बाहर तो निकाल लिया गया है, लेकिन एक बात ऐसी भी है जो अभी तक वैज्ञानिकों के लिए गले की हड्डी बना हुआ है। वैज्ञानिकों के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है कि हज़ारों साल पहले बनी इन मूर्तियों को इतनी ऊंचाई कैसे दी गई थी।
egypt

Home / Ajab Gajab / पलक झपकते गायब हो गया था पूरा मिस्त्र का ये पूरा शहर, 1200 साल बाद यहां मिला..इसके साथ ही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो