अजब गजब

कछुए के पेट से निकले 915 सिक्के, हैरान रह गए डॉक्टर्स

डॉक्टरों ने जब उसकी जान बचाने के लिए उसका सिटी स्कैन किया तो उसके पेट में कुछ ऐसा दिखाई दिया कि सभी डॉक्टर्स चौंक गए…

जयपुरMar 09, 2017 / 02:34 pm

dinesh

Turtle

थाइलैंड में समुद्र किनारे गंभीर अवस्था में एक कछुआ मिला। डॉक्टरों ने जब उसकी जान बचाने के लिए उसका सिटी स्कैन किया तो उसके पेट में कुछ ऐसा दिखाई दिया कि सभी डॉक्टर्स चौंक गए। दसअसल, इस कछुए के पेट में से 915 सिक्के मिले, जिन्हें बाद में सर्जरी कर निकाला गया।
अब सवाल था कि इतने सिक्के इस कछुए के पेट में कैसे पहुंचे। इसके पीछे भी एक रोचक बात है। दरअसल, लोग अपनी मुराद पूरी होने के लिए सिक्के पानी में फेंकते हैं और समुद्री जीव उसे खा लेते है।
यह कछुआ लोगों को एक जलाशय के नजदीक गंभीर अवस्था में मिला और लोगों ने उसे तुरंत हॉस्पिटल में पहुंचाया। सिक्कों के वजन के कारण ही उसकी वेंट्रल शैल पर दबाव पड़ रहा था, जिसकी वजह से उसे दर्द और सूजन हो गई। उसे लंग इंफेक्शन भी हो गया था।
सिक्कों के साथ ही इस कछुए की आंत में डॉक्टरों को फिशिंग हुक भी फंसा हुआ मिला। गनीमत रही कि सही समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

Home / Ajab Gajab / कछुए के पेट से निकले 915 सिक्के, हैरान रह गए डॉक्टर्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.