scriptछूट गई थी गार्ड की नौकरी, अब चाय के स्टार्टअप से हर महीने कमा रहा लाखों | security guard lost job and tea startup turnover in lacs | Patrika News

छूट गई थी गार्ड की नौकरी, अब चाय के स्टार्टअप से हर महीने कमा रहा लाखों

locationनई दिल्लीPublished: Mar 01, 2021 10:13:01 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

अगर इंसान अपने मन कुछ करने का ठान ले तो कुछ भी कर सकता है। कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी मुश्किल रोक नहीं सकती है।

tea startup

tea startup

नई दिल्ली। अगर इंसान अपने मन कुछ करने का ठान ले तो कुछ भी कर सकता है। कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी मुश्किल रोक नहीं सकती है। इस तरह की आपने कई कहानियां पढ़ी और सुनी होगी। इन लोगों की सफल कहानी दूसरों को भी प्रेरित करती है। इसी कड़ी में आज आपको एक अनोखी कहानी बताने जा रहे है। महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले 28 वर्षीय रेवन शिंदे पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। लेकिन उनकी यह नौकरी छूट गई थी। इसके बाद रेवन ने खुद का चाय का स्टार्टअप शुरू किया। अब चाय बेचने के स्टार्ट अप के जरिए उनका टर्नओवर लाखों में पहुंचा गया है।

रोजाना 700 कप वितरित
एक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2019 में रेवन की नौकरी नहीं रही। जून 2020 में उन्होंने ये स्टार्टअप शुरू किया। आज उनको अपने स्टार्टअप से एक महीने में 50,000 रुपए का फायदा हो रहा है। अब पांच कर्मचारी हैं जो रोजाना 700 कप चाय वितरित कर रहे है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में ढिलाई और कार्यालयों के फिर से खुलने के बाद लोगों को चाय मिलना मुश्किल हो गया। इस दौरान हमने लोगों को मुफ्त में चाय और कॉफी देने का फैसला किया।

यह भी पढ़े :— ये है सबसे डरावना और रहस्यमयी चर्च, 70 हजार ‘नर कंकालों’ किया गया इस्तेमाल

 

पहले लोगों को फ्री में दी चाय
रेवन ने बताया कि थर्मस और पेपर कप के साथ उनके कार्यालय में ग्राहकों तक पहुंचना शुरू किया। पहले मुफ्त में चाय की पेशकश की। इस तरह धीरे-धीरे चाय की मांग बढ़ने लगी। कुछ समय बाद ग्राहकों ने उन्हें ऑर्डर के लिए फोन करना शुरू कर दिया। अदरक की चाय के साथ, कॉफी और गर्म दूध भी उपलब्ध कराने लगे। चाय का छोटा कप 6 रुपए में, जबकि बड़े कप की कीमत 10 रुपए है।

साल 25 लाख टर्नओवर
धीरे धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और आज 70 कॉर्पोरेट ऑफिसों में सुबह शाम चाय सप्लाई हो रही है। महीने में रेवन को अब सवा दो लाख रुपए से ज्यादा का कारोबार इन ऑफिसों से ही मिल रहा है। यानि साल का टर्न ओवर करीब 25 लाख रुपए बैठता है। रेवन अपने साथ ऐसे लड़कों को जोड़ना चाहते है जो पढ़ाई के साथ अपना खर्च भी खुद निकालना चाहते है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zlyba
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो