script7 मुंह वाले सांप की खाल दिखने पर इस गांव में मची अफरा-तफरी, जानें क्या है सच्चाई | seven headed snake skin found in Karnataka | Patrika News

7 मुंह वाले सांप की खाल दिखने पर इस गांव में मची अफरा-तफरी, जानें क्या है सच्चाई

Published: Oct 11, 2019 12:15:21 pm

Submitted by:

Priya Singh

हिंदू पौराणिक कथा में इस अनोखे मुंह वाले सांप का है ज़िक्र
कनाकापुरा नाम के इस गांव के लोगों को बुधवार की सुबह इस अनोखे सांप की खाल नज़र आई

nwal.png

,,

नई दिल्ली। कर्नाटक के एक गांव के लोगों का दावा है कि उन्हें 7 मुंह वाले सांप की खाल मिली है। कनाकापुरा नाम के इस गांव के लोगों को बुधवार की सुबह इस अनोखे सांप की खाल नज़र आई। हिंदू पौराणिक कथा में इस अनोखे मुंह वाले सांप का ज़िक्र है। शेषनाग को भगवान विष्णु का वाहन माना जाता है। हिंदू मान्यतों के अनुसार, एक काल था जब क्षीरसागर में विष्णु भगवान शेषनाग पर शयन करते हैं। कई बार इस बात पर बहस छिड़ चुकी है वर्त्तमान काल में भी शेषनाग का अस्तित्व है या नहीं। सोशल मीडिया पर ऐसे अनोखे नाग की फेक तस्वीरें भी वायरल होती रही हैं।

nwq.png

मेरीगोवदना डोडी गांव के लोगों ने जब सांप की खाल देखी तो वे हैरान रह गए। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के गांव में भी ये खबर फ़ैल गई और लोग दूर-दूर ऐसे इस अनोखी खाल को देखने पहुंचे। भारत में ऐसा कई बार होता रहा है जब ऐसी अनोखी चीजों को लोग सीधे आस्था से जोड़ लेते हैं। ऐसा ही कुछ कर्नाटक के इस गांव में भी हुआ। यहां के लोगों को जैसे पता चला वे कुमकुम हल्दी लेकर इस खाल की पूजा करने लगे।

gaha.png

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांव के लोगों का दावा है कि 6 महीने पहले भी इस तरह की खाल यहां के लोगों को दिखाई दी थी। तब उस खाल की पूजा के बाद यहां एक मंदिर भी स्थापित किया गया था। गांव वालों के मुताबिक, ‘फिर एक बार मंदिर के पास इस तरह की खाल दिखाई देने पर लोगों का विश्वास और बढ़ गया है।’ बता दें कि जानवरों में एक से ज्यादा सिर होने की अवस्था को पॉलीसेफेली कहा जाता है। पॉलीसेफेली की अवस्था में सबसे ज्यादा सिर की संख्या तीन थी और अब तक किसी भी जानवर में 7 सिर नहीं पाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो