scriptइंसानों का मारकर खा जाती थी ये नरभक्षी महिला, शरीर के अंगों का बनाती थी अचार | shocking story of woman who eats human flesh | Patrika News

इंसानों का मारकर खा जाती थी ये नरभक्षी महिला, शरीर के अंगों का बनाती थी अचार

locationनई दिल्लीPublished: Oct 09, 2018 02:54:20 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

मैक्सिको सिटी पुलिस ने मंगलवार को 20 महिलाओं की हतया के मामले में एक कपल को हिरासत में लिया है। कपल के पास से मानव शरीर के अंग भी मिले हैं। ये अंग कपल के घर में रखे फ्रिज और अलमारी में रखे थे।

shocking

इंसानों का मारकर खा जाती थी ये नरभक्षी महिला, शरीर के अंगों का बनाती थी अचारा

नई दिल्ली: मैक्सिको सिटी पुलिस ने मंगलवार को 20 महिलाओं की हतया के मामले में एक कपल को हिरासत में लिया है। कपल के पास से मानव शरीर के अंग भी मिले हैं। ये अंग कपल के घर में रखे फ्रिज और अलमारी में रखे थे। इस खौफनाक वारदान ने रूस की उस खूंखार महिला की याद दिला दी, जो लोगों का मर्डर करने के बाद उनके मांस को खा जाती थी। कई दिनों तक वो इंसानी मीट को घर में रखे बड़े फ्रीजर में स्टोर कर लेती। यही नहीं वह इंसानों के मांस का अचार भी बनाकर इसे बड़े चाव से खाती थी।

दिमित्री बाकशाएव और उसकी वाइफ नतालिया रूस के क्रसनोदर शहर में रहते थे। दोनों ही नरभक्षी थे। शक के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया था। जब इनके घर की तलाशी ली गई तो वहां से करीब 8 लोगों के बॉडी पार्ट्स मिले थे। दोनों ने इंसानी मीट का अाचार भी बना रखा था। जब लैब में अाचार की जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस की जांच में सामने आया था कि नतालिया पेशे से नर्स थी और इस तरह उसे शिकार मिलने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती थी।
दरअसल, सालों पहले दजेरजिंस्कोगो स्ट्रीट से एक महिला के गुम होने की पुलिस को शिकायत मिली थी। इस दौरान कई और लोगों के भी गुम होने के मामले सामने आए। कई दिनों की जांच के बाद दिमित्री और नतालिया शक के घेरे में आ गए। पुलिस ने इनके घर छापेमारी की तो फ्रीजर और किचन से काफी मात्रा में इंसानी मांस मिला। कोर्ट में बचने के लिए नतालिया ने अजीबोगरीब दलील देते हुए कहा कि उसने उन लोगों को नहीं मारा। बल्कि वो पति की मदद से डेड बॉडी घर पर लेकर आती थी, जिससे उनपर प्रेक्टिस कर सके।
पुलिस ने पति-पत्नी को कई हत्याओं और नरभक्षी करार देते हुए अरेस्ट कर लिया था। जब इन्हें कोर्ट में पेश किया, तो दोनों ने अपने जुर्म से साफ इंकार कर दिया। हालांकि, पुलिस की सख्ती के बाद दोनों ने कबूला कि दोनों ने मिलकर करीब 30 लोगों की हत्याएं की और उनका मांस खाया। दोनों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

बता दें, रूस में 20 महिलाओं की हत्या के मामले में मैक्सिको सिटी पुलिस ने एक कपल को हिरासत में लिया है। कपल के पास मानव शरीर के अंग भी मिले हैं। पुलिस को शहर में 10 महिलाओं के हत्यारे की तलाश थी, लेकिन जब हत्यारे पकड़ में आए तो जानकारी मिली कि उन्होंने 10 नहीं बल्कि 20 महिलाओं की हत्या की है। पकड़े गए पुरुष ने कुछ महिला पीड़ितों के साथ रेप की बात भी कबूली है। साथ ही कहा कि वह कई के अंग भी बेच चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो