scriptइन चाबियों से खुल सकता है आपके किस्मत का ताला, चुनें इनमें से कोई एक और जानें अपने बारे में ये अहम बात | Six keys that will reveal interesting facts about your personality | Patrika News

इन चाबियों से खुल सकता है आपके किस्मत का ताला, चुनें इनमें से कोई एक और जानें अपने बारे में ये अहम बात

Published: Sep 26, 2018 11:21:25 am

Submitted by:

Priya Singh

आज हम आपको पांच ऐसी चाबियों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप अपने वर्तमान और भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं।

keys

इन चाबियों से खुल सकता है आपके किस्मत का ताला, चुनें इनमें से कोई एक और जानें अपने बारे में ये अहम बात

नई दिल्ली। अपने घरों और कीमती सामानों की रक्षा करने के लिए हम दरवाजें पर ताला लगाते हैं और सही चाबी को किसी सुरक्षित स्थान पर रख देते हैं। अब उस दरवाजें को तब तक कोई खोल नहीं सकता जब तक कि सही चाबी नहीं मिल जाएं।

इसी तरह बात अगर हम अपने किस्मत की करें तो भगवान हर किसी को कुछ न कुछ बेहतर जरुर देता है बाकी इंसान अपनी मेहनत से बुलंदियों को हासिल करता है। हालांकि कभी-कभार किस्मत के बंद ताले को खोलना हमारे लिए मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में सही चाबी की पहचान होना बहुत आवश्यक है।

आज हम आपको पांच ऐसी चाबियों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप अपने वर्तमान और भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं।सबसे पहले बता दें कि, यह एक परीक्षण है जिसे मनोचिकित्सकों द्वारा तैयार किया गया है। यह कुछ ऐसे तथ्यों पर आधारित है जिससे इंसान के व्यक्तित्व और वह आगे चलकर वह कैसा बनेगा इत्यादि बातों का पता लगाया जा सकता है।

 

key

अब बात करते हैं उन लोगों के बारे में जिन्होंने पहली चाबी चुनी है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि, यह दिखने में काफी अलग है। अगर आपने इस चाबी को चुना है तो इसका मतलब यह है कि, आप बहुत ही साहसी किस्म के इंसान हैं। सही बात को बालने से आप कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। आत्मविश्वासी होने के साथ-साथ आप बाकियों की अपेक्षा बेहद अलग हैं। दरअसल, इस चाबी की बनावट थोड़ी अजीब है। अद्भूत तरीकें से कटे होने के कारण इस बात की कोई निश्चयता नहीं है कि, यह कोई लॉक खोलेगा या नहीं, लेकिन इसके बावजूद आपने इसे चुना है। इसका तात्पर्य यह है कि आप जो करना चाहते हैं उससे डरते नहीं हैं। हमेशा नए विचारों और नई चीजों के आप हमेशा प्रस्तुत रहते हैं।

 

key

अब रुख करते हैं दूसरी चाबी की तरफ। बता दें,यह सबसे भाग्यशाली चाबियों में से एक है । इस चाबी को चुनने का मतलब यह है कि, आपका व्यक्तित्व गजब का है। दिल की अपेक्षा दिमाग की बातों पर गौर फरमाना ज्यादा पसंद करते हैं। मजबूत और पक्के इरादों के साथ-साथ ऐसे लोगों को किसी भी तरह की कोई बंदिश नहीं पसंद। इन्हें अपनी आजादी बेहद प्यारी होती है।

 

key

अगर आपने यह चाबी चुनी है,तो इसका मतलब है कि, आप एक बेहद ही प्रैक्टिकल किस्म के इंसान हैं। सिम्पलिसिटी को पसंद करने वाले ऐसे लोग बहुत व्यावहारिक भी होते हैं।

 

key

जैसा कि आप सकते हैं कि, इस चाबी की डिजाइन काफी जटिल है। यह बेहद सुंदर है। अकसर कहानियों की किताबों में इस तरह की चाबी देखने को मिलती है। इस चाबी को चुनने वाला इंसान कल्पनाशील होते हैं। इन्हें सपने देखना पसंद है। रचनात्मक व्यक्तित्व के चलते यह हमेशा दूसरों से खुद को अलग महसूस करते हैं। इमोशनल होने के कारण ये चीजों को दिल पर ले लेते हैं।

 

key

यह चाबी चार-पत्ते जैसा दिखता है। इसका तात्पर्य यह है कि, इस चाबी को चुनने वाला व्यक्ति काफी हंसमुख होता है। सरल स्वभाव के होने के कारण यह जिंदगी में भी आसान राहों का चुनाव करते हैं।

key

इस चाबी को चुनने का मतलब है कि, आपके पास अच्छी समझ है। ऐसे लोग काफी एकाग्र होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपने उस चाबी को चुना है जो अधिकांश दरवाजे अनलॉक कर सकती है। हालांकि, इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आप पारंपरिक मार्ग लेते हैं और अपने कम्फर्ट जोन से आगे बढ़ने से डरते हैं। ऐसे लोग वफादार होते हैं। हालांकि अगर इन्हें कोई धोखा देता है तो ऐसे लोगों के लिए ये काफी घातक भी साबित हो सकते हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो