scriptबगीचे में पेड़ लगा रहा था शख्स, बाहर निकल आई खोपड़ी, फिर पत्नी ने बताई हैरान कर देने वाली बात | skull found during planting tree in siberia | Patrika News

बगीचे में पेड़ लगा रहा था शख्स, बाहर निकल आई खोपड़ी, फिर पत्नी ने बताई हैरान कर देने वाली बात

Published: Jun 06, 2018 04:08:28 pm

Submitted by:

Priya Singh

पुलिस ने महिला के घर के बगीचे की जांच की, जहां कंकाल की हड्डियां मिली हैं।

skull

बगीचे में पेड़ लगा रहा था शख्स, बाहर निकल आई खोपड़ी, फिर पत्नी ने बताई हैरान कर देने वाली बात

साइबेरिया: साइबेरिया के लूजीनो इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे। एक शख्स अपने बगीचे में पेड़ लगा रहा था। मिट्टी खोदते समय उसके हाथ में कुद अजीब सी चीज आई। जब उसने यह चीज जमीन से बाहर निकाली तो उसके होश उड़ गए। उसके हाथ में एक खोपड़ी आ गई। यही नहीं जब पीछे खड़ी उसकी पत्नी ने जो कहा वो तो और भी हैरान कर देने वाला है।
पत्नी बोली— डरो मत, ये तो मेरा पहला पति है…

जब शख्स के हाथों में खोपड़ी आई तब उसके पीछे उसकी पत्नी भी मौजूद थी। महिला ने कहा कि डरो मत ये तो मेरा पहले पति है, जो 20 साल पहले मेरे हाथों मारा गया था। महिला ने बताया कि उसका पहला पति शराब का आदी था। वह अकसर शराब पीकर आता था आैर हंगामा करता था। वह मेरे साथ मारपीट भी करता था। कइर् बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। मैंने उसे सबक सिखाने की सोच ली थी। एक दिन वह शराब पीकर घर आया आैर फिर से मारपीट करने लगा, मैंने कुल्हाड़ी से उसपर तब तक वार किए जब तक वह मर नहीं गया। इसके बाद उसकी बॉडी के अलग-अलग टुकड़े करके बागीचे में ही दफन कर दिया, जिससे किसी को कुछ पता नहीं चल सके। परिवार आैर पुलिसवालों के पूछने पर मैंने बताया था कि वह काम से देश के बाहर गया है। पत्नी की ये बातें सुनने के बाद वह हैरान हो गया और घबरा भी गया।
पुलिस के सामने महिला ने कबूल किया जुर्म

ये सब जानने के बाद दूसरा पति सीधे पुलिस के पास पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने महिला के घर के बगीचे की जांच की, जहां कंकाल की हड्डियां मिली हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो