scriptइंसानी शक्ल वाला स्पाइडरमैन मिला, सोशल मीडिया में पूछी जा रही इसकी प्रजाति | Spider man with a human face in China | Patrika News

इंसानी शक्ल वाला स्पाइडरमैन मिला, सोशल मीडिया में पूछी जा रही इसकी प्रजाति

Published: Jul 20, 2019 03:24:06 pm

Submitted by:

Deepika Sharma

Spider-Man: इंसान से मिलता है इस मकड़ी का चेहरा
सोशल मीडिया पर लोग इसे बता रहे Venom

spider
नई दिल्ली। कई दिनों से सोशल मीडिया ( social media ) पर एक अलग ही तरह की दिखने वाली मकड़ी ( spider |) वायरल ( viral ) हो रही है। लोग इस मकड़ी को देख डर रहे हैं। इस मकड़ी का चेहरा इंसान की तरह लग रहा है, जिसे लोग स्पाइडर-मैन ( Spider-Man ) कह रहे हैं। इस अजीबो (weird ) -गरीब मकड़ी को चीन ( chaina ) में देखा गया है। पास से देखने पर इसका चेहरा, आंखें और मुंह इंसान की तरह दिख रहा है।
spider
चीन के एक स्थानीय मीडिया हाउस ने इसका एक वीडियों शेयर किया है। इस पर लोगों ने कमेंट किया है कि- “स्पाइडरमैन मिल चुका है?, क्या आप इसकी प्रजाति को जानते हैं?।’ इस मकड़ी को चीन के हुनान के एक घर में देखा गया है। अब इसकी प्रजाति के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है।
spider
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- मकड़ी को हुनान के युआनजियांग शहर में पौधे पर चलता देखा गया था। इस मकड़ी को एक ली नाम की महिला ने ढूंढा था। जिसने कहा कि मकड़ी की पीठ पर काली रेखाएं मानव बालों से मिलती-जुलती हैं।
लोगों ने दिए शेयर की गई वीडियो पर दिए कमेंट

-यह स्पाइडरमैन नहीं है, यह वीईएनओएम (Venom) है।

-दूसरे ने कहा कि इस रहस्य को सुलझाने में अच्छा लग रहा है। यह मकड़ी हानिकारक नहीं हैं। फोटों में जिस मकड़ी का जिक्र किया है, वो थोमिसिड, एब्रेक्टेला ट्रिकोसिडेटा के जैसी दिखती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो