scriptघर में छिपे इस जीव को छेड़ा तो हो सकता है पूरी मानव जाति का हो जाएगा विनाश | spiders theoretically could eat every human on earth in one year | Patrika News

घर में छिपे इस जीव को छेड़ा तो हो सकता है पूरी मानव जाति का हो जाएगा विनाश

locationनई दिल्लीPublished: Dec 18, 2018 04:31:02 pm

Submitted by:

Priya Singh

कुछ मकडियां बेहद जहरीली भी होती हैं जिसके काटने से इंसानों के शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। जानकारी के लिए बता दें कि मकड़ियां पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में हमारी काफी मदद भी करती हैं।

spiders theoretically could eat every human on earth in one year

घर में छिपे इस जीव को छेड़ा तो हो सकता है पूरी मानव जाति का हो जाएगा विनाश, अब करते आए हैं अनदेखा

नई दिल्ली। खेत, बाग, बगीचे और जंगलों में जीव जंतुओं का पाया जाना तो स्वाभाविक है लेकिन बहुत कम जीव हैं जो हमारे बेहद करीब रहते हैं। यहां बेहद करीब से मतलब है हमारे घर में। घर में रहने वाले जीवों में छिपकली और मकड़ी प्रमुख हैं लेकिन आज हम आपको 8 टांगों वाली जीव मकड़ी के बारे में कुछ अहम जानकारी आपको देने जा रहे हैं। जैसा की आप जानते हैं अधिकतर मकड़ियां इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचातीं खासकर वे जो घर में रहती हैं। कुछ मकडियां बेहद जहरीली भी होती हैं जिसके काटने से इंसानों के शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। जानकारी के लिए बता दें कि मकड़ियां पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में हमारी काफी मदद भी करती हैं। पिछले साल वैज्ञानिकों ने मकड़ियों पर शोध किया था। इस शोध के आंकड़े चौंकाने वाले थे।

spiders
साल भर में खा लेती हैं इतना खाना

इस शोध में बताया गया था कि मकड़ियां साल भर में 400 से लेकर 800 मिलियन टन कीड़े-मकौड़ों का शिकार कर लेती हैं। इस शोध को ध्यान में रखते हुए कई और शोध किए गए जिसका निष्कर्ष हैरान और परेशान कर देने वाला था। जानकारों की मानें तो मकड़ी द्वारा इतने टन का शिकार कर जाना इंसानों के लिए घातक साबित हो सकता है। बशर्ते मकड़ियां इंसानों पर हमला न बोल दें। आपने कभी सोचा है आमतौर पर छोटे जीवों जैसे मेंढक,छिपकली, सांप, मछली और पक्षी का शिकार करने वाली यह मकड़ियां इंसानों का सर्वनाश कर सकती हैं। इनके शिकार करने की तुलना दुनिया में मौजूद इंसान के वजन से की जाए तो दुनिया के इंसानों के कुल वजन से ज्यादा शिकार यह मकड़ियां कर लेती हैं। कुल मिलाकर अगर धरती पर मौजूद मकड़ियां एक साथ होकर इंसानों का शिकार करने पर उतर आती हैं तो पलक झपकते ही मानव सभ्यता समाप्त हो जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो