scriptकोबरा से भी ज्यादा खतरनाक है ये मछली, छूते ही सड़ सकता है इंसान का शरीर | stone fish is more poisonous than cobra snakes, know about it | Patrika News
अजब गजब

कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक है ये मछली, छूते ही सड़ सकता है इंसान का शरीर

stone fish : स्टोन फिश के नाम से जानी जाती है ये जीव
अंदर से कोमल और बाहर से सख्त रहती है इस जीव की त्वचा

Sep 22, 2019 / 05:25 pm

Soma Roy

stone.jpg
नई दिल्ली। दुनिया में कई विचित्र जानवर पाए जाते हैं। वैसे तो कोबरा सांप को सबसे ज्यादा जहरीला जीव माना जाता है। मगर आपको आज हम एक ऐसे जीव के बारे में बताएंगे जो इससे भी ज्यादा जहरीला है। उसका नाम स्टोन फिश है। पत्थर की तरह दिखने के चलते इसे ये नाम दिया गया है। इसके काटने या छूने भर से व्यक्ति का पूरा शरीर सड़ सकता है।
दुनिया के जहरीले जानवरों में से एक स्टोन फिश ज्यादातर मकर रेखा के आसपास समुंद्र मे पाई जाती हैं।पत्थरों के जैसे दिखाई के कारण लोग इन्हें आसानी से देख नहीं पाते हैं। स्टोन फिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती हैं। इसलिए इसके छू लेने मात्र से व्यक्ति मौत की नींद सो सकता है। इसका जहर इतना ताकतवर होता है कि अगर किसी शहर के पानी में इसकी एक बूंद मिला दी जाए तो उस शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है।
स्टोन फिश का शरीर अंदर से बेहद कोमल होता है, लेकिन ये बाहर से उतना ही सख्त होता है। स्टोन फिश के शरीर से ऐसा घातक रसायन निकलता है जो बेहद जहरीला होता है। इंसान के शरीर से इसका संपर्क होने पर स्किन रिएक्शन हो सकता है। जिसके चलते खाल गलकर सड़ सकती है।

Home / Ajab Gajab / कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक है ये मछली, छूते ही सड़ सकता है इंसान का शरीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो