scriptइस जीव के एक बूंद जहर से सड़ सकता है पूरा शरीर, सामने होते हुए भी लोग इस वजह से खा जाते हैं धोखा | Stone fish is one of the most poisonous fish in the world | Patrika News

इस जीव के एक बूंद जहर से सड़ सकता है पूरा शरीर, सामने होते हुए भी लोग इस वजह से खा जाते हैं धोखा

Published: Sep 10, 2018 11:42:14 am

Submitted by:

Arijita Sen

शरीर का कोई अंग यदि इस जहर के संस्पर्श में आता है तो या तो इससे इंसान मर सकता है या उस अंग को काटना पड़ सकता है।

stone fish

इस जीव के एक बूंद जहर से सड़ सकता है पूरा शरीर, सामने होते हुए भी लोग इस वजह से खा जाते हैं धोखा

नई दिल्ली। दुनिया में जीव-जन्तुओं की तमाम प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं जिनके बारे में हमें पता भी नहीं। विशेषज्ञों की टीम किसी जगह विशेष में जाकर इनकी खोज करते हैं और इस तरह लगभग हर दिन ऐसे कई नए जीवों के बारे में पता लगाया जाता है। इनमें से कुछ हानिकारक होते हैं तो वही कुछ जहरीले नहीं होते हैं।

हालांकि आज हम आपको जिस जीव के बारे में बताने जा रहे हैं उसका एक बूंद जहर इंसान को मौत की गोद में सुला सकती है। हम यहां बात कर रहे हैं स्टोन फिश के बारे में जो इस हद तक खतरनाक है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं।

stone fish

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें घूमने का बेहद शौक होता है। इन लोगों के लिए बेहतर यही होगा कि ये किसी जगह पर जाने से पहले वहां के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें क्योंकि कब, किसकी शक्ल में क्या छिपा है इस बारे में बता पाना बेहद मुश्किल है।

stone fish

समंदर किनारे बैठकर या लहरों से खेलना किसे नहीं पसंद, लेकिन यहीं छिपा रहता है वह भयंकर जीव। दुनिया के जहरीले जानवरों में से एक स्टोन फिश ज्यादातर मकर रेखा के आसपास समुंद्र मे पाई जाती है।

पत्थरों के जैसे दिखाई देने के कारण लोग इन्हें आसानी से देख या पहचान नहीं पाते हैं। इस बीच अगर गलती से भी किसी का पैर इस पर पड़ जाए तो स्टोन फिश के जहर से उस व्यक्ति की मौत निश्चित है। पैर रखते ही स्टोन फिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है।

stone fish

इसकी जहर के ताकत का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि अगर किसी शहर के पानी में इसकी एक बूंद मिला दिया जाए तो उस शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है।

स्टोन फिश का शरीर बेहद कोमल होता है, लेकिन उतना ही सख्त होता है उसका ऊपरी खोल। शरीर का कोई अंग यदि इस जहर के संस्पर्श में आता है तो या तो इससे इंसान मर सकता है या उस अंग को काटना पड़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो