रात को महिलाओं के साथ रह सकते हैं मर्द मूसो, दक्षिण-पश्चिम चीन में मौजूद एक गांव। इस गांव को अजीब कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि यहां शादी का कोई मतलब नहीं है। माने यहां कोई भी किसी के साथ भी रह सकता है। हालांकि, इसके लिए समय जरूर तय कर दिया गया है। बताया जाता है कि लड़का और लड़की रात को ही एक साथ सो सकते हैं।
महिलाओं पर ही होती है पूरी जिम्मेदारी दरअसल, मूसो एक जाति है। इस जाति में महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा सम्मान दिया जाता है। उन्हें उच्च स्थान पर रखा जाता है। यहां की महिलाएं खुद ही अपने पसंद के मर्द चुन सकती हैं। ऐसा बताया जाता है कि यहां महिलाओं को बिना रोक—टोक एक से अधिक शादी करने का भी अधिकार प्राप्त है। यही नहीं महिलाएं ही घर की सभी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करती हैं।