scriptबिना घाव के शरीर के किसी भी अंग से निकलता है खून, एक करोड़ में से एक को होती है ये बीमारी | Patrika News
अजब गजब

बिना घाव के शरीर के किसी भी अंग से निकलता है खून, एक करोड़ में से एक को होती है ये बीमारी

6 Photos
6 years ago
1/6

दुनियाभर में लाइलाज बीमारियों की सूची लंबी है। लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जिनके बारे में जानकर दिल दहल जाता है।

2/6

आज हम आपको ऐसी ही एक बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। थाईलैंड में रहने वाली एक बच्ची के अंगों से अचानक खून निकलने लगता है।

3/6

थाईलैंड के नौंगघाई इलाके में रहने वाली इस लड़की के परिवार वाले उसकी इस बीमारी से काफी परेशान हैं। फकामड शांगचाई नाम की ये लड़की इस बीमारी के चलते भारी पीड़ा से जूझ रही है।

4/6

जानकारी के लिए बता दें उसके सिर में अचानक दर्द होने के बाद शरीर के अंगों जैसे, हाथ, नाक, आंख और त्वचा से खून बहने लगता है।

5/6

खून ऐसे बहता है कि रुकने का नाम ही नहीं लेता। डॉक्टरों के अनुसार उनकी इस बीमारी का नाम है 'हेमाटोहाईड्रोसिस'।

6/6

डॉक्टरों की माने तो शांगचाई के पसीने की जगह खून निकलता है। डॉक्टरों की टीम 'हेमाटोहाईड्रोसिस' पर लगातार रिसर्च कर रही हैं लेकिन इसका अभी तक कोई इलाज नहीं निकल पाया है। एक करोड़ लोगों में से एक को होने वाली यह बीमारी फिलहाल लाइलाज है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.