scriptशादी से पहले लड़कियों से एेसी अजीबोगरीब मांग करते हैं लड़के, हैरान कर देंगे महिलाआें के लिए इस देश के कानून | strange rules for womens in iran | Patrika News

शादी से पहले लड़कियों से एेसी अजीबोगरीब मांग करते हैं लड़के, हैरान कर देंगे महिलाआें के लिए इस देश के कानून

Published: Jun 28, 2018 11:40:00 am

Submitted by:

Vinay Saxena

ईरान एक इस्लामिक कट्टरपंथी देश माना जाता है। यहां आज भी समाज के एक तबके पर रूढ़ीवादी सोच हावी है।

omg

शादी से पहले लड़कियों से एेसी अजीबोगरीब मांग करते हैं लड़के, हैरान कर देंगे महिलाआें के लिए इस देश के कानून

नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत और अन्य देशों को एक बार फिर अल्टीमेटम दिया है कि उन्हें 4 नवंबर तक ईरान से तेल का आयात बंद करना होगा। अमेरिका स्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका ने भारत और चीन समेत सभी देशों से कहा है कि ईरान से तेल का आयात बंद कर दें। बता दें, ईरान एक इस्लामिक कट्टरपंथी देश माना जाता है। यहां आज भी समाज के एक तबके पर रूढ़ीवादी सोच हावी है।
शादी से पहले एेसी मांग करता है लड़का…


जानकारी के मुताबिक, बीते सालों में ईरान में कई बदलाव की कोशिश की गई है, लेकिन रूढ़ीवादी सोच आज भी समाज के कुछ लोगों पर हावी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है लड़की से शादी से पहले वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की मांग करना। इसके लिए लड़कियां प्राइवेट पार्ट की सर्जरी तक करवाती हैं। हालांकि, इसे ईरान में गैरकानूनी माना जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने अधिकारों का पुरुष अक्सर गलत फायदा उठाते हैं।
‘नामर्द’ कहे जाते हैं ऐसे पुरुष

बताया जाता है कि ईरान में जो पुरुष शादी नहीं करते है, उन्हें नामर्द कहा जाता है। उन्हें अपने घरवालों के साथ भी नहीं रहने दिया जाता है। ऐसे शख्स को अकेले ही रहना पड़ता है।
शराब पीते पकड़े गए तो…

बता दें, इस देश में अगर आप शराब पीते पकड़े गए तो 80 कोड़े की सजा दी जाती है। हालांकि, लोग इसके बाद भी चोरी—छिपे शराब पीते हैं।
कुछ एेसे हैं अजीबोगरीब कानून

ईरान में महिलाओं का ऐसे पुरुषों से हाथ मिलाना मना है, जिन्हें वह नहीं जानती। अगर कोई महिला पब्लिक में ऐसा करते पाई जाती है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। इसके अलावा महिलाओं का टाइट और छोटे कपड़े पहनना, पति को फिजिकल रिलेशन के लिए मना करना और पति की मर्जी के बिना काम करना भी अपराध माना गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो