scriptशहर के लोगों को जोड़ने के लिए दीवार को दिया ‘बुकशेल्फ’ का रूप | Street Artist Creates Stunning Bookcase Mural To Bring Community close | Patrika News
अजब गजब

शहर के लोगों को जोड़ने के लिए दीवार को दिया ‘बुकशेल्फ’ का रूप

शहर के लोगों को जोड़ने के लिए दीवार को दिया ‘बुकशेल्फ’ का रूप
-डच स्ट्रीट कलाकार जेनइंस डीम ने शहर के लोगों और कम्यूनिटी को पास लाने के लिए दीवार बनाई बुककेस की पेंटिंग, अब लोग खिंचे चले आते हैं

Sep 14, 2019 / 07:34 pm

Mohmad Imran

शहर के लोगों को जोड़ने के लिए दीवार को दिया 'बुकशेल्फ' का रूप

शहर के लोगों को जोड़ने के लिए दीवार को दिया ‘बुकशेल्फ’ का रूप

हर शहर में कोई न कोई ऐसी जगह या इमारत होती है जो इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के लिए सेल्फी और फोटोग्राफी का सबसे पसंदीदा प्वॉइंट होता है। ऐसी जगहों पर रोज सैकड़ों लोग आते हैं और एनका अन्य लोगों के साथ संपर्क होता है। कला के इसी महत्त्व को पहचानते हुए डच स्ट्रीट आर्टिस्ट जेनइंस डीम ने भी नीदरलैंड के व्यस्त क्षेत्र में दीवार पर ऐसी अनोखी कलाकृति बना दी कि अब वह शहर की सबसे पसंदीदा जगह बन गई है। डीम शहर के लोगों को जोडऩे और उनमें घनिष्ठता बढ़ाने के मकसद से इस तरह की कलाकृतियां बनाते हैं। उनका लक्ष्य ऐसी कृतियों का सृजन करना है जिसमें हर व्यक्ति अपनी पहचान ढूंढ सके।

अपने दोस्त से मिली प्रेरणा
डीम को दीवार पर किताबों की शेल्फ वाली इस पेंटिंग को बनाने का आइडिया उस बिल्डिंग में रहने वाले उनके एक दोस्त से मिली। डीम के दोस्त का कहना था कि वह बिल्डिंग की इस सूनी पड़ी दीवार को किसी ऐसी कृति में बदल दे जो लोगों को करीब लाए और उनके सकारात्मकता बढ़ाए। जब डीम ने अपना आइडिया बताया तो उनके इस काम में सहयोग करने के लिए बिल्डिंग और आसपास के अन्य लोग भी इस काम में शामिल हो गए। सभी ने लोगों से उनकी पसंदीदा किताबों के बारे में पूछा ताकि उनमें से सर्वश्रेष्ठ किताबों को दीवार पर पेंट किया जा सके। लेकिन डीम ने राजनीति और धर्म से जुड़ी किताबों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया। यही इस काम में हिस्सा लेने की एक मात्र अनिवार्य शर्त थी। इन दोनों विषयों के अलावा हर तरह के विषय की किताबों का स्वागत था। डीम ने एक अन्य स्ट्रीट आर्टिस्ट की मदद से एक सप्ताह में इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया। इसके पूरा होने के बाद से ही यह लोगों की पसंदीदा जगह बन गई है। सबसे ज्यादा यहां इंस्टाग्राम यूजर फोटो खींचते हैं। डीमैन हर शहर में इस तरह की कलाकृति बनाना चाहते हैं ताकि लोग एक-दूसरे से जुड़ाव महसूस करें। उनकी कलाकृतियों और बेहतरीन आर्टवर्क को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देखा जा सकता है।

Home / Ajab Gajab / शहर के लोगों को जोड़ने के लिए दीवार को दिया ‘बुकशेल्फ’ का रूप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो