scriptलगातार 10 साल से जंक फूड खा रहा था लड़का, चली गई आंखों की रोशनी, हो गया बहरा | Teenager left blind and deaf by decade long diet of fast food | Patrika News

लगातार 10 साल से जंक फूड खा रहा था लड़का, चली गई आंखों की रोशनी, हो गया बहरा

Published: Sep 04, 2019 03:26:49 pm

Submitted by:

Priya Singh

जंक फूड खाने से लंदन के रहने वाले एक 17 वर्षीय लड़के की आंखों की रोशनी चली गई
अवॉइडेंट-रेसट्रिकटिव फूड इनटेक डिसऑर्डर से है ग्रस्त
इसमें आंखों के ऑप्टिक नसें खराब हो जाती हैं

नई दिल्ली। आज के समय में बच्चे से लेकर बूढ़ों तक सबको जंक फूड यानी फास्ट फूड खाने की आदत होती है। अब तक आप लोग यही समझते होंगे जंक फ़ूड खाने से वज़न बढ़ता है और कई तरह की बीमारियां होती हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसी खबर आई है जो हैरान कर देने वाली है। जंक फूड खाने से लंदन के रहने वाले एक 17 वर्षीय लड़के की आंखों की रोशनी चली गई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये लड़का करीब 10 साल से लगातार फास्ट फ़ूड खा रहा था। ये लड़का हमेशा पौस्टिक भोजन खाने से माना करता और रोजाना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में चिप्स, बर्गर, पिज्जा, प्रोसेस्ड मीट जैसी चीजें खाता था। और आज वो अपनी इसी आदत की वजह से अपनी आंखें खो बैठा।

कौवों का झुंड हर रोज़ इस शख्स पर करता है हमला, तीन साल पहले जाने-अनजाने में हो गई थी ये गलती

1_blind.jpg

लगातार जंक फूड खाने की इस आदत को डॉक्टरों ने रेयर ईटिंग डिसऑर्डर बताया। इस डिसऑर्डर का नाम अवॉइडेंट-रेसट्रिकटिव फूड इनटेक डिसऑर्डर रखा गया है। जिस शख्स में ये डिसऑर्डर होता है उसका कभी सब्ज़ियां और फल खाने का मन नहीं करता। वह केवल फास्ट फूड या जंक फूड की तरफ भागता है। धीरे-धीरे शख्स न्यूरोपैथी का शिकार हो जाता है। इसमें आंखों के ऑप्टिक नसें खराब हो जाती हैं। वक्त के साथ-साथ पीड़ित की आंखों ककी रोशनी खत्म हो जाती है साथ ही हड्डियां भी कमज़ोर हो जाती हैं और सुनने की क्षमता भी कम हो जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो