scriptइस शहर का किस्सा है भयानक, रहस्यमयी मौतों से लिखा है इसका इतिहास | terrific tales of edinburgh scotland | Patrika News

इस शहर का किस्सा है भयानक, रहस्यमयी मौतों से लिखा है इसका इतिहास

locationनई दिल्लीPublished: Feb 23, 2019 12:44:31 pm

Submitted by:

Priya Singh

स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग का इतिहास बेहद डरावना है
यहां अंधविश्वास के चलते लोगों को जलाया गया और कई रहस्यमयी मौतें भी हुईं
एडिनबर्ग के पुराने शहरों में लोग भूतों के किस्से सुनाया करते हैं

terrific tales of edinburgh scotland

इस शहर का किस्सा है भयानक, रहस्यमयी मौतों से लिखा है इसका इतिहास

नई दिल्ली। जिस शहर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसका इतिहास बेहद ही डरावना है। हम बात कर रहे हैं स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग की। एडिनबर्ग की गिनती दुनिया के सबसे डरावने शहरों में होती है। इस शहर का इतिहास खून से सना है। एडिनबर्ग में कई भीषण युद्ध हुए, महामारी से कई लोगों की जानें गईं। एक समय था जब अंधविश्वास की पट्टी लोगों की आंखों में बंधी हुई थी। यहां अंधविश्वास के चलते लोगों को जलाया गया और कई रहस्यमयी मौतें भी हुईं। एडिनबर्ग के पुराने शहरों में लोग भूतों के किस्से सुनाया करते हैं। ओल्ड रिकी या ओल्ड स्मोकी नाम से मशहूर यह किस्से लेखकों द्वारा उनकी किताबों में अक्सर इस्तामेल किए जाते रहे हैं। एडिनबर्ग की अंधेरी, संकरी गलियां और तंग खड़ी सीढ़ियों का वर्णन अपनी किताबों में करके लेखक लोगों को डराते हैं। कई लेखकों का कहना है कि इस शहर की हवा में ही कुछ ऐसा है जो उनको अलग शक्ति का एहसास कराता है। यहां का माहौल लेखकों की कल्पना को चिंगारी देता है।

यह भी पढ़ें- KISS पाने के चक्कर में बॉयफ्रेंड ने बुर्का पहन किया ऐसा काम, लोगों को हुआ शक तो…

किंवदंती है कि यहां के पूर्व लॉर्ड एडवोकेट की आत्मा भटकती रहती है। यहां उनका मकबरा बनाया गया है। लोगों का कहना है कि एक बार एक बेघर शख्स उनके मकबरे में दाखिल हो गया। उसका ऐसा करने की वजह से लॉर्ड एडवोकेट की आत्मा नाराज़ हो गई और उस शख्स को एडवोकेट की आत्मा ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस घटना के बाद कई लोगों को वहां किसी आत्मा के होने का एहसास हुआ। यहां इसी तरह के डरावने किस्सों ने कई लेखकों को प्रभावित किया। ऐसे डरावने इतिहास को अपनी कोख में दबाए इस शहर का वर्त्तमान आज एकदम अलग है। आज के समय में एडिनबर्ग शायद दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है जहां पूरे साल त्योहारों का मौसम रहता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो