scriptजब कब्र से चोरों ने चार्ली चैपलिन के शव को चुराया, तो पत्नी ने दिया ये जवाब | The body of the comedian Charlie Chaplin was stolen from the grave | Patrika News

जब कब्र से चोरों ने चार्ली चैपलिन के शव को चुराया, तो पत्नी ने दिया ये जवाब

Published: Apr 17, 2017 08:12:00 pm

Submitted by:

rajesh walia

चार्ली चैपलिन ने कहा था कि एक इंसान का असली चरित्र केवल तभी सामने आता है जब वो नशे में हो।

comedian Charlie Chaplin

comedian Charlie Chaplin

चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल, 1889 को लंदन में हुआ था। चार्ली चैपलिन की मृत्यु 88 साल की उम्र में 1977 में क्रिसमस के दिन हुई थी। चैपलिन के दफ़्न होने के तीन महीने बाद उनकी क़ब्र से शव चोरी हो गया था। चोरों ने ऐसा उनके परिवार वालों से पैसा वसूलने के लिए किया था।
चैपलिन को करना पड़ा था काफी मुश्किलों का सामना…

चार्ली चैपलिन का बचपन काफी मुश्किलों और गरीबी से भरा हुआ था। बेपरवाह और शराबी पिता के कारण इनका परिवार बुरी तरह से तबाह हो गया था। चैपलिन की गरीब मां पागलपन की शिकार हो गई थीं। इसका नतीजा यह हुआ कि चैपलिन को सात साल की उम्र में एक आश्रम में जाना पड़ा था।
चैपलिन की पत्नी ने शव को लेने से कर दिया था इंकार…

चैपलिन की मौत के लगभग तीन महीने बाद उनकी कब्र खाली मिली। जांच में पता चला कि चैपलिन के कॉफिन को चुरा लिया गया है और चोरों ने कॉफिन लौटाने के लिए 600,000 स्विस फ्रैंक्स की मांग की है। चैपलिन की पत्नी ऊना चैपलिन ने यह पैसे देने से यह कहकर मना कर दिया कि चैपलिन मेरे दिल में और स्वर्ग में हैं। चार्ली चैपलिन की 4 पत्नियां और 11 बच्चे थे। 
चैपलिन ने गांधी जी से किया था ये सवाल…

एक्टर और कॉमेडियन चार्ली चैपलिन दुनियाभर में अमर नाम हैं। चैपलिन को 1973 में लाइम लाइट में बेस्ट म्युजिक के लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था। चार्ली चैपलिन महात्मा गांधी से काफी प्रभावित थे। मुलाकात के वक्त चैपलिन ने गांधी से पूछा कि आधुनिक समय में उनका मशीनों के प्रति विरोधी व्यवहार कितना जायज है। जवाब में गांधी जी ने कहा था कि वो मशीनों के नहीं, बल्कि इस बात के विरोधी हैं कि मशीनों की मदद से इंसान ही इंसान का शोषण कर रहा है।
चार्ली चैपलिन ने खुद इस बात को स्वीकारा था…

चार्ली चैपलिन ने कहा था कि एक इंसान का असली चरित्र केवल तभी सामने आता है जब वो नशे में हो। खबरों की मानें तो चैपलिन ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि उनके 2000 से ज्यादा महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध थे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो