scriptअल्ट्रासाउंड में प्रेग्नेंट महिला के पेट में दिखा नटखट बच्चा, डॉक्टर रह गए हैरान! | The devil child seen in the pregnant woman's stomach in ultrasound | Patrika News

अल्ट्रासाउंड में प्रेग्नेंट महिला के पेट में दिखा नटखट बच्चा, डॉक्टर रह गए हैरान!

Published: Sep 12, 2019 02:46:26 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

अल्ट्रासाउंड में दिखी बच्ची की चौका देने वाली हरकतें.देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
अल्ट्रासाउंड में दिखा बच्चे का मुस्कुराता चेहरा

final_1.jpeg
नई दिल्ली। आज के समय में गर्भावस्था के दौरान बच्चे की सही जानकारी पाने के लिए अल्ट्रासाउंड एक अच्छा और बेहतर तरीका बन चुका है। इससे हम बच्चे की हर एक्टीविटी का पता लगा सकते हैं। लेकिन जब बच्चे की चमत्कारिक शक्तियां स्क्रीन पर देखने तो मिले तो ऐसे नजारे को देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।
जी हां! ये सच कर देने वाला नजारा वर्जीनिया की 17 वर्षीय इयाना कैरिंगटन के अल्ट्रासाउंड के दौरान देखने को मिला। जब वह अपने 24 सप्ताह के बच्चे का स्कैन करा रही थीं तब स्क्रीन पर एक छोटा सा बच्चा दिखाई दिया। जो काफी शैतानी करता नज़र आ रहा था। बच्चे की इस हरकतों को देख डॉक्टर भी हैरान थे। जैसे ही बच्ची ने कैमरे को देखा तो आखें खोल कर मुस्कुराने लगी।
बच्चे की अजीब से हरकतों को देख मां-बाप दोनों काफी हैरान थे। उनके मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे थे कि वह लड़का है या लड़की। तब नर्स ने इस बात की पुष्टि की कि वह लड़की है। ये सुनते ही उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। डॉक्टर ने बच्ची को पूरी तरह से स्वस्थ बताया है। हैरान कर देने वाले स्कैन की तस्वीरों को बच्ची की मां ने सोशल मिडिया पर साझा करते हुए कहा कि वह यह काफी शैतान है पर बहुत सुंदर भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो