scriptएक आदमी के दो सिर! एक के रोने पर दूसरा था हंसता | The Story Of Edward Mordrake the man of two faces | Patrika News

एक आदमी के दो सिर! एक के रोने पर दूसरा था हंसता

Published: Sep 03, 2019 03:56:03 pm

Submitted by:

Priya Singh

19वीं सदी में एडवर्ड मोरड्राके नाम के इस शख्स के दो चहरे थे
दूसरा चेहरा जागने के बाद फुसफुसाता था, करता था नर्क की बातें
इकलौता ऐसा शख्स था जो आज तक लोगों के कौतुहल का विषय बना हुआ है

ajab_gajab.jpg

,,

नई दिल्ली। दुनिया में इकलौता एक शख्स था जिसके दो मुंह थे। ये अजीबोगरीब इंसान इंग्लैंड का रहने वाला था। 19वीं सदी में एडवर्ड मोरड्राके नाम के इस शख्स के दो चहरे थे। यूं तो एडवर्ड का दूसरा चेहरा सक्रीय नहीं था लेकिन जैसे जी एडवर्ड सोने जाता दूसरा चेहरे की आंखें खुल जाती थीं। ये ऐसा रहस्य है जिसे आज तक न कोई जान पाया है और ना ही समझ पाया है। बता दें कि एडवर्ड का दूसरा चेहरा जागने के बाद फुसफुसाता भी था ये इकलौता ऐसा शख्स था जो आज तक लोगों के कौतुहल का विषय बना हुआ है।

6200 फीट की ऊंचाई पर विमान में प्रशिक्षण ले रहे छात्र का ट्रेनर हुआ बेहोश, खुद कराई लैंडिंग

 

bizarre.jpg

एक लेख के मुताबिक, एडवर्ड अपने दूसरे चेहरे से परेशान थे। अपने इस अजीब चेहरे की वजह से कई रातों को सो नहीं पाते थे। 19वीं सदी में ऐसी दिक्कत का इलाज संभव नहीं था। उनके परिजनों ने कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन उनका इलाज नहीं किया जा सका। लेख में इस बात का भी ज़िक्र होता है कि एडवर्ड के पीछे का चेहरा एक लड़की का था। उसकी आंखें होने के बाद भी वह देख नहीं सकती थी।

ब्रिटेन: दुनिया का पहला 115 फीट ऊंचा स्काई पूल, दो इमारतों के बीच हवा में तैरेंगे लोग

skull.png

हैरान करने वाली बात ये है कि जब एडवर्ड सो जाता था तो वो चेहरा उठ जाता था और नर्क के बारे में कुछ बोलते हुए फुसफुसाता था। कहा जाता है कि एडवर्ड जब खुश होता था तो उसके दूसरे चेहरे को बुरा लगता था और जब एडवर्ड दुखी होता वो चेहरा मुस्कुराता था। मेडिकल इंसाइक्लोपीडिया की बात करें तो वे एडवर्ड की इस पुष्टि को नहीं मानते। कहा जाता है कि एक दिन एडवर्ड ने अपने दूसरे चेहरे से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो