scriptये है दुनिया की सबसे बड़ी गुुफा, डरावनी आवाजें सुनकर कांप जाते हैं लोग | the world biggest cave, people tremble after hearing scary voices | Patrika News

ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुुफा, डरावनी आवाजें सुनकर कांप जाते हैं लोग

locationनई दिल्लीPublished: Feb 27, 2021 11:14:43 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

आज आपको ऐसी गुफा के बारे में बताने जा रहे है जो दुनिया की सबसे बड़ी बताई जा रही है। ये गुफाएं दुनियाभर में मशहूर है। ऐसा कहा जाता है कि इनके अंदर से डरावनी आवाज आती है।

cave

cave

नई दिल्ली। इस दुनिया में कई ऐसी चीजे है रहस्यमयी और खतरनाक है। इन चीजों को लेकर सालों को रिसर्च किया जा रहा है लेकिन वैज्ञानिक अब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचे है। इनको लेकर लोगों कई प्रकार की कहानियां भी प्रचलित है। जिसमें इन रहस्यमी चीजों को लेकर अलग अलग दावा किया जाता है। इस कड़ी में आज आपको ऐसी गुफा के बारे में बताने जा रहे है जो दुनिया की सबसे बड़ी बताई जा रही है। हम बात कर रहे है वियतनाम की गुफाओं की। ये गुफाएं दुनियाभर में काफी मशहूर है। ऐसा कहा जाता है कि इनके अंदर से डरावनी आवाज आती है।

डरावनी आवाजें सुनकर कांप जाते है लोग
वियतनाम की गुुफा को लेकर कहा जाता है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी है। इस गुफा के अंदर से बहुत ही डरावनी आवाजें आती है, जिनको सुनकर लोग कांप जाते है। इन डरावनी आवाजों के कारण कई इनसे दूर रहते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गुफा का नाम हैंग सोन डंग है। यह 200 मीटर चौड़ी और 150 मीटर ऊंची नौ किलोमीटर लंबी है। इसके अंदर पेड़ और पौधों से लेकर जंगल, बादल और नदियों तक मौजूद है।

 

यह भी पढ़े :— 244 किलो का था ये जनाब, पत्नी के लिए खुद को ऐसे किया फिट

200 मीटर चौड़ी, 150 मीटर ऊंची और 9 किमी लंबी
इस गुफा को पहली बार साल 2013 में पर्यटकों के लिए खोला गया था। 200 मीटर चौड़ी और 150 मीटर ऊंची नौ किलोमीटर लंबी इस गुफा का नाम हैंग सोन डंग है। इस गुफा के अंदर पेड़ और पौधों से लेकर जंगल, बादल और नदियों तक सब कुछ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल केवल 250-300 लोगों को ही जाने की इजाजत है। खबरों के अनुसार, साल 1991 में हो खानाह नाम के स्थानीय व्यक्ति इसको खोजा था। ऐसा कहा जाता है कि गुफा में पानी और भयंकर गर्जना के कारण कोई भी अंदर नहीं जाना चाहता।

महीनों की ट्रेनिंग और लाखों खर्च
इस गुफा में जाने के लिए महीनों तक ट्रेनिंग लेनी पड़ती और आपको लाखों रुपए खर्च करने पड़ते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, गुफा के अंदर जाने के लिए प्रति व्यक्ति टिकट लगभग दो लाख रुपये है। गुफा में आने वाले पर्यटकों को पहले छह महीने की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें कम से कम 10 किमी चलना और छह बार चट्टान पर चढ़ना सिखाया जाता है। तभी उन्हें गुफा में ले जाया जाता है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zjcqu
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो