scriptदुनिया का सबसे महंगा केक, इसकी कीमत में खरीद सकते है कई कारें | The world most expensive cake, you can buy many cars for its price | Patrika News

दुनिया का सबसे महंगा केक, इसकी कीमत में खरीद सकते है कई कारें

locationनई दिल्लीPublished: Jan 06, 2021 11:28:10 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

इस अनोखे केक को दुबई की सेलिब्रिटी केक डिजाइनर डेबी विंघम ने तैयार किया है।इसमें 1000 असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है।

expensive cake

expensive cake

नई दिल्ली। इस दुनिया में बहुत से लोग ऐसे होते है जो अपने कारनामों की वजह से जाने जाते है। ये लोग हमेशा कुछ हटकर करने की सोचती है। इनके द्वारा किए गए काम की दुनियाभर में चर्चा होती है। आपने कई बर्थडे पार्टी में गए होते है, हर पार्टी में आपको अलग केक देखा होगा। आज आपको एक ऐसे केक के बारे में बताने जा रहे है। जिसको दुनिया का सबसे महंगा केक बनाया जा रहा है। खबरों के अनुसार, इसकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रह है। सोशल मीडिया पर इस अनोखे केक की तस्वीरें वायरल हो रही है।

देखकर कोई भी खा सकता है धोखा
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अनोखे केक को दुबई की सेलिब्रिटी केक डिजाइनर डेबी विंघम ने तैयार किया है। सबसे खास बात यह है कि यह केक एक हुबहू एक लड़की की नजर आता है। इसको देखकर कोई भी धोखा जा सकता है। इसको तैयार करने में काफी समय लगा है। इतना ही नहीं इसमें कई महंगी चीजों का इस्तेमाल भी किया गया।

यह भी पढ़े :— बंदर ने चुराए रुपए से भरा बैग, फिर ऐसे की नोटों की बारिश, देखें वीडियो

 

कई महंगी चीजों का इस्तेमाल
इस अनोखे केक को तैयार करने में 10 से ज्यादा दिन का समय लगा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें 1000 असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि इस केक का वजन करीब 100 किलो का है।

केक की कीमत में खरीद सकते है कई कारे
इस केक को बनाने के साथ ही डेबी विंघम के नाम दुनिया का सबसे महंगा केक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। एक ओर खास बात यह है कि इस केक की कीमत में कई कारे खरीद सकते है। इस केक को इसी साल की शुरुआत में दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए एक ब्राइडल शोकेस में पेश किया गया था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yhsbc
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो