scriptमरने के सैकड़ों साल बाद भी जस की तस बनी हुई है इन लोगों की डेड बॉडी, वैज्ञानिक भी नहीं जानते इसके पीछे की वजह | Patrika News
अजब गजब

मरने के सैकड़ों साल बाद भी जस की तस बनी हुई है इन लोगों की डेड बॉडी, वैज्ञानिक भी नहीं जानते इसके पीछे की वजह

4 Photos
5 years ago
1/4

जब इंसान की मृत्यु हो जाती है तो उसका शरीर कुछ समय बाद खराब होने लगता है ऐसे में उसे या तो जला दिया जाता है या फिर दफना दिया जाता है लेकिन कुछ ऐसे लोगों ने भी इस धरती पर जन्म लिया था जिनकी मृत्यु के सैकड़ों सालों बाद आज तक उनकी डेड बॉडी जस की तस बनी हुई है जैसे उनकी मौत को अभी कुछ ही दिन बीते हों।

सोवियत संघ के नेता व्लादीमीर लेनिन की मौत 1924 में हुई थी। तब से अब तक उनका शरीर ऐसा बना हुआ है जैसे वो मरे नहीं बल्कि जिंदा हों।

 

2/4

सिसली की राजधानी पालेर्मो में दो साल की बच्ची रोसालिआ लोम्बार्डो की डेड बॉडी रखी हुई है, इस बच्ची की मौत 1920 में हुई थी। अच्छे से प्रिजर्व करने की वजह से इस बच्ची का मृत शरीर अब भी पहले जैसा बना हुआ है।

 

3/4

भारत में ओल्ड गोवा के ‘बेसिलिका ऑव बोम जीसस’ में रखा हुआ, संत फ्रांसिस जेवियर का मृत शरीर आज भी पहले जैसा ही है जैसे उनकी मृत्यु को कुछ ही दिन बीते हैं। इनकी मौत को 460 साल बीत चुके हैं।

 

4/4

डोरजहो इटिगिलोव एक बौद्ध भिक्षु थे। 1927 में मेडिटेशन करते हुए उनकी मौत हुई थी। बाद में जब उनकी डेड बॉडी को उनके भक्तों ने बाहर निकाला तो वो बिल्कुल पहले जैसे ही बनी हुई थी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.