scriptMalaysia में दिखी इंसानी चेहरे वाली मछली, तस्वीरें देख पूरी दुनिया हैरान ! | This fish in Malaysia has 'human-like' features, photos go viral | Patrika News

Malaysia में दिखी इंसानी चेहरे वाली मछली, तस्वीरें देख पूरी दुनिया हैरान !

Published: Jul 10, 2020 05:14:42 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

Malaysia के एक गांव की एक नदी में इस इंसानी चेहरे (Fish ‘with a human face’) वाली मछली को देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं कुछ लोग इंसानी चेहरे वाली मछली देखने के बाद हैरान हो रहे हैं।

This fish in Malaysia has 'human-like' features, photos go viral

This fish in Malaysia has ‘human-like’ features, photos go viral

नई दिल्ली। सोशल मीडिया (social media) पर एक मछली की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीरें इतना हैरान कर देने वाली है कि इसे देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। तस्वीर में दिख रही मछली (fish in Malaysia has ‘human-like’ features) की शक्ल हू-ब-हू इंसानी चेहरे से मेल खाती दिख रही है। ऐसे में यह फोटो अब लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक मछली का चेहरा इंसानों जैसा (Fish ‘with a human face) कैसे हो सकता है। वहीं कुछ लोग इस तस्वीर की वास्तविकता पर भी सवाल उठा रहे हैं ।
अंतिम संस्कार के दौरान मां का चेहरा देख चौक गया बेटा, किसी और का था शव !

https://twitter.com/raff_nasir/status/1278602865766875136?ref_src=twsrc%5Etfw
तस्वीर में दिख रही मछली Malaysia की Triggerfish बताई जा रही है। जहां के लोगों ने नदी में इस अनोखी मछली को देखा, जिसका चेहरा बिलकुल इंसान की तरह दिखाई दे रहा था। लोगों ने जैसे ही इस इंसानी चेहरे वाली मछली को देखा, झट से इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद से ही तस्वीरें इंटरनेट तहलका मचा रही है। वहीं तस्वीर देखने के बाद कई लोग हैरान है कि आखिर मछली का चेहरा इंसान जैसा कैसे दिख सकता है।
बैन होने के बाद भी Youtube पर धड़ल्ले से देखी जा रही हैं ये 10 अश्लील फिल्में

https://twitter.com/bdzassgirl/status/1278804612422590465?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/polodrawIs/status/1278930151221399552?ref_src=twsrc%5Etfw
चीन से भी आ चुका है वीडियो

इससे पहले दक्षिण चीन (South China) के एक मिलाओ गांव में महिला पर्यटक को मनुष्य के चेहरे जैसी दिखने वाली मछली देखी थी। जिसकी वीडियो उन्होंने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “वीबो’ (Vibo) पर साझा किया था। 15 सेकंड के वीडियो में मछली झील के किनारे की तरफ आती है और अपना मुंह पानी से ऊपर निकालती । इस मछली का चेहरा भी इंसान के जैसा चेहरा है। मछली के मुंह पर दो काले निशान हैं, जो दो आंखों की तरह दिख रहे हैं। दो लकीरें चेहरे पर नाक का स्वरूप दे रही है। एक लकीर मुंह के नीचे भी दिखाई दे रही है। वीडियों में महिला कहती सुनाई दे रही है, मछली एक परी में बदल गई है।
जानें उस महाकाल मंदिर की 5 खास बातें, जहां से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर विकास दुबे

लंदंन में भी दिखी था ऐसी मछली

इससे पहले साल 2010 में लंदंन में इंसान जैसे चेहरे वाली मछली को देखा गया था। मछली को देखने वाले शख्स ने बचाया था कि गर्मी से परेशान होकर जब पानी के पास गया तो उसने मछली के चेहरे पर दो आंखें, एक नाक और मुंह को इंसान की तरह देखा था। तब मछली की कीमत करीब 36 लाख आंकी गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो