scriptहिमालय के पास रहने वालों को नहीं होती ये गंभीर बीमारियां, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए ये रहस्य | this himalayan secret is a huge mystery for scientist | Patrika News
अजब गजब

हिमालय के पास रहने वालों को नहीं होती ये गंभीर बीमारियां, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए ये रहस्य

ये बीमारियां इतनी गंभीर हैं कि अगर एक बार ये किसी हो हो जाती हैं तो वो शख्स ज़िंदगी भर इनकी वजह से परेशान रहता है।

Dec 05, 2018 / 03:24 pm

Vineet Singh

himalyan zone

हिमालय के पास रहने वालों को नहीं होती ये गंभीर बीमारियां, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए ये रहस्य

नई दिल्ली: हिमालय से एक ऐसा राज़ जुड़ा हुआ है जिसके बारे में वैज्ञानिक भी कुछ नहीं जानते हैं, दरअसल जो लोग हिमालय के आस-पास के इलाकों में रहते हैं उन्हें कई गंभीर बीमारियां अपनी चपेट में नहीं लेती हैं। इन बीमारियों में दमा, टीबी, गठिया,कुष्ठ, चर्मरोग,अस्थिरोग और नेत्र रोग आदि शामिल है। ये बीमारियां इतनी गंभीर हैं कि अगर एक बार ये किसी हो हो जाती हैं तो वो शख्स ज़िंदगी भर इनकी वजह से परेशान रहता है।
जो लोग हिमालय के करीबी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, हिमाचल, उत्तराखंड आदि में रहते हैं उनमें और लोगों की अपेक्षा इन बीमारियों का ख़तरा कम रहता है। इन इलाकों में रहने वाले लोग आम लोगों की अपेक्षा ज्यादा लम्बी ज़िंदगी जीते हैं। वैज्ञानिक भी आजतक ऐसा होने के पीछे की सही वजह नहीं बता पाए हैं।
जो लोग इन इलाकों में रहते हैं उन्होंने भी इस फर्क को महसूस किया है और वो लोग भी इस स्वास्थ्य लाभ को लेकर अच्छा जीवन जी रहे हैं। अगर यहां रहने वाले लोगों की मानें तो ऐसा होने के पीछे यहां की साफ़ हवा और पानी का हाथ है जिसकी वजह से लोग स्वस्थ्य और लंबा जीवन जीते हैं। खैर इसके पीछे असली वजह क्या है ये तो कोई भी नहीं जानता है लेकिन ऐसा असलियत में होता है।

Home / Ajab Gajab / हिमालय के पास रहने वालों को नहीं होती ये गंभीर बीमारियां, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए ये रहस्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो