scriptयह है दुनिया का सबसे महंगा गड्ढा, जानिए अरबों में क्यों है इसकी कीमत | This is the world's most expensive crater | Patrika News

यह है दुनिया का सबसे महंगा गड्ढा, जानिए अरबों में क्यों है इसकी कीमत

Published: Mar 04, 2017 05:59:00 pm

Submitted by:

rajesh walia

दुनिया का यह सबसे कीमती गड्ढा पूर्वी सरइबेरिया में डायमंड सिटी के नाम से मशहूर मिर माइन में स्थित है। यह एक हीरे की खदान है।

Mir Diamond

Mir Diamond

चौंक गए ना जनाब एक गड्ढे की कीमत अरबों मे कैसे हो सकती है पर यही सच है। दुनिया का यह सबसे कीमती गड्ढा पूर्वी सरइबेरिया में डायमंड सिटी के नाम से मशहूर मिर माइन में स्थित है। यह एक हीरे की खदान है। जी हां यह सच है। दुनिया में इसकी कीमत अरबों रुपए की है और यह दुनिया का सबसे खतरनाख गड्ढो में से एक है। इस गड्ढे की कीमत है करीब 1133 अरब रुपए।
वर्ष 2004 के बाद इस खदान में अंडरग्राउंड टनल लगाए गए। इन अंडरग्राउंड टनल से वर्ष 2014 में 6 मिलियन कैरेट रफ डायमंड मिले। इस खदान से हर साल औसतन 2 लाख कैरेट के हीरे निकलते हैं। जिनकी कीमत लगभग 20 मिलियन पाउंड होती है। इस गड्ढे के आस पास की खदानों में से विश्व के रफ डायमंड्स के 23 प्रतिशत हीरे निकलते हैं। सबसे बडे हीरों का आकार गोल्फ की बॉल के बराबर होता है, जो काफी कीमती होते हैं।
इस गड्ढे की कीमत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादमीर पूतिन भी इसके कारोबार पर नजर रखते है। दरअसल, यह गड्ढा रूसी कंपनी अलरोसा का स्वामित्व वाली एक खदान है। इस खदान की गहराई 1722 फिट है और इस गड्ढे का घेरा करीब साढ़े तीन किलोमीटर का है। इस खदान को इसलिए खतरनाख माना गया है क्योंकि यह आसमान में इसके उपर उड़ रहे हेलिकॉप्टर्स को अपनी तरफ खींच लेती है। इस खदान में वर्ष 2004 में ऑपरेशन रोक दिए गए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो