scriptआधी रात को नींद से उठकर लड़का हर रोज़ करता था ऐसी हरकत, परेशान होकर पड़ोसियों ने उठाया ऐसा कदम | this man have sleep disorder and always dream weird | Patrika News

आधी रात को नींद से उठकर लड़का हर रोज़ करता था ऐसी हरकत, परेशान होकर पड़ोसियों ने उठाया ऐसा कदम

locationनई दिल्लीPublished: Feb 11, 2019 10:30:17 am

Submitted by:

Priya Singh

डॉक्टरों की मानें तो कोई मरीज़ इस बीमारी से ग्रसित होता है तो वह सपने में इस तरह डूब जाता है कि उसे लगता है सब जीवंत है।

this man have sleep disorder and always dream weird

आधी रात को नींद से उठकर लड़का हर रोज़ करता था ऐसी हरकत, परेशान होकर पड़ोसियों ने उठाया ऐसा कदम

नई दिल्ली। सपने किसको नहीं आते? इंसान तो इंसान जानवर भी सपने देखते हैं। सपना आना सबके लिए आम बात है। लोग हर रोज़ अपने सपने में अलग-अलग नज़ारे देखते हैं। कुछ लोगों को नींद में आए सपने बरसों तक याद रह जाते हैं और कुछ लोग तुरंत भूल जाते हैं। आपने सुना होगा कि कई लोगों को नींद में चलने की बीमारी होती है। साथ ही नींद में बड़बड़ाने की दिक्कत भी होती है। आज हम एक लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नींद में चलने की बीमारी नहीं नींद में खिड़की से कूदने की बीमारी है। जैक्सन नाम के इस लड़के को एक अनोखी बीमारी है वह हर रात सामान्य तरीके से सोता है लेकिन डरवाने सपने देखने के बाद वह रोज़ खिड़की से कूदने का प्रयास करता है। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रक्रिया के दौरान 30 वर्षीय जैक्सन का एक्टिव ब्रेन सो रहा होता है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि सुबह उठने के बाद उसे उसे रात को कुछ याद नहीं रहता है। डॉक्टरों की मानें तो कोई मरीज़ इस बीमारी से ग्रसित होता है तो वह सपने में इस तरह डूब जाता है कि उसे लगता है सब जीवंत है।

इस तरह की दिक्कतों से जूझने वाले लोगों की स्थिति ऐसी इसलिए भी हो जाती है जब वह तनाव या बेहद थका हुआ होता है। जैक्सन के पड़ोसियों का कहना है कि वह उसे नींद से जगाने और सामान्य करने के लिए उसे अक्सर पुलिस को बुलाने की धमकी देते हैं। नींद में चलने वाले कुछ लोग बिस्तर पर ही बैठ जाते हैं और अपने पैर हिलाते रहते हैं। अन्य और जटिल कार्य करते हैं जैसे कि कपड़े उतारना और पहनना, खाना खाना या पेशाब कर देना। नींद में चलने का समय पंद्रह मिनट से लेकर दो घंटे तक का हो सकता है। इस अवस्था में बच्चा तैयार होकर घर से बाहर भी जा सकता है। स्लीपवाकिंग नींद के सपने वाले स्तर पर नहीं होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो