scriptइस महिला को हो गई ये अजीबो-गरीब बीमारी, भूल गई अपनी शादी और पति के बारे में… | this woman forgot her own wedding day | Patrika News

इस महिला को हो गई ये अजीबो-गरीब बीमारी, भूल गई अपनी शादी और पति के बारे में…

locationनई दिल्लीPublished: Jul 05, 2019 12:28:29 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

महिला को याद नहीं था कौन है उनका पति
मार्च 2016 से हुई थी शुरुआत
तीन महीने तक महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया

britain

इस महिला को हो गई ये अजीबो-गरीब बीमारी, भूल गई अपनी शादी और पति के बारे में…

नई दिल्ली: क्या आपने कभी ये सुना या देखा है कि किसी महिला ( women ) की शादी हो गई हो, लेकिन वो ये भूल जाए कि उसकी शादी कब हुई है। यहां तक कि वो ये भी भूल जाए कि वो अपने बुनियादी काम आखिर करे तो करें कैसे। शायद नहीं, लेकिन हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, कार्लिस्ले क्यूम्ब्रिया की रहने वाली 29 साल की विकी हरकनेस को ये याद नहीं था कि वह कौन थी, उसकी शादी कब हुई। यहां तक कि उसे अपने दांतों को ब्रश करने या अपने बाकी बुनियादी काम कैसे करें ये तक याद नहीं था। महिला की समस्याएं मार्च 2016 में फ्लू जैसे लक्षणों के बीच शुरु हुई थी।

 

britain

मामला है हैरान करने वाला

वहीं जब महिला की जांच हुई तो पता चला कि उसे इंसेफेलाइटिस था। ये एक वायरल संक्रमण होता है, जिसके कारण जानलेवा बीमारी होती है। महिला तीन महीने से अस्पताल ( hospital ) में भर्ती थी। हालांकि, इसके बाद महिला ने 80 फीसदी मेमोरी वापस पा ली है। लेकिन वो अभी भी अपने शादी ( Marriage ) के दिन को और अपने आठ साल के साथी शोना हर्कनेस को याद नहीं कर सकती है। 2015 में 30 साल के शोना के साथ महिला की शादी हुई थी।

britain

6 हजार लोग हैं पीड़ित

वहीं हरकनेस ने कहा कि ‘वो नहीं जानती कि इसका क्या कारण है। इससे मेरा शरीर कई सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन कर रहा था। मुझे लगता है कि मुझे ये फ्लू से मिला और मेरा शरीर इससे लड़ने की कोशिश कर रहा था।’ साथ ही उन्होंने कहा कि ‘पहले तो मैं बोल नहीं सकती थी। ये ऐसा था जैसे मैं एक ज़ोंबी में बदल गई थी। तब शोना ने कहा था कि मुझे शायद देखभाल के लिए घर जाने की जरुरत है। वहीं डॉक्टरों ( Doctors) ने एक हफ्ते के लिए उन्हें कोमा ( coma ) में रखा था ताकि महिला के मस्तिष्क को सूजन से उबरने की ताकत मिल सके। दूसरी तरफ ब्रिटेन ( Britain ) में हर साल 6 हजार लोग इस हालत में फंस जाते हैं। द इंसेफेलाइटिस सोसाइटी के अनुसार, अमेरिका ( America ) में पिछले एक दशक में लगभग 250,000 लोग इस हालत से जूझ रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो