script

ये महिला लोगों की हत्या करके अंगों का आचार बनाकर खाती थी बड़े चाव से, कारण जानकर कांप उठेगी आपकी रूह

locationनई दिल्लीPublished: Jan 20, 2020 10:06:56 am

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

पूरी दुनिया को हैरान किया इस घटना ने
पुलिस को घर से मिले थे इंसानी अंग

This woman killed people and ate them by making pickles of organs

This woman killed people and ate them by making pickles of organs

नई दिल्ली: निठारी कांड जिसने भारत ही नहीं दुनिया को हिलाकर रख दिया था। मासूमों की हत्या और भी नरभक्षी का खुलासा। पुलिस समेत लोग इस दिल दहला देने वाली घटना से दंग रह गए थे। इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नरभक्षी थी क्योंकि ये लोगों की हत्या करके उनका मांस खाती और उसका आचार भी बनाती थी। चौंकिए मत, आपको पूरा मामला बताते हैं।

nar1.png

OMG! महज 14 साल के बच्चे को बाइबिल के ऊपर बैठाकर दी गई थी सजा-ए-मौत, चिल्लाता रहा मैं बेकसूर हूं

दरअसल, इस महिला का नाम था नतालिया और पति का नाम था दमित्री बाकशाएव। ये दोनों ही रूस ( Russia ) के क्रसनोदर शहर में रहते थे। बताया जाता है कि ये दोनों ही नरभक्षी थे। नतालिया पहले लोगों की हत्या करती थी और फिर उनका मांस फ्रीज में स्टोरी करती थी। इसके बाद वो इस मांस का आचार बनाकर बड़े ही चाव से खाती थी। लोगों ने जब पुलिस से इस मामले में दखल देने और इसकी शिकायत की, तो पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिया था। वहीं पुलिस की तलाशी के दौरान 8 लोगों के शरीर के अंगर मिले। यही नहीं इंसानी मांस का बना हुआ आचार भी मिला।

nar.png

बताया जाता है कि महिला पेशे से नर्स थी, जिस वजह से वो आसानी से लोगों को अपना शिकार बना लेती थी। हालांकि, महिला ने पुलिस को बताया कि वो उसके पति की मदद से इन डेडबॉडी को घर पर ले आया करती थी जिससे वो इन पर प्रैक्टिस कर सके। पुलिस ने दोनों को नरभक्षी करार दिया और कोर्ट में इन्होंने अपना जुर्म भी कबूल किया। इन्होंने कोर्ट को बताया कि उन्होंने लगभग 30 महिलाओं की हत्या की। दोनों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जहां दोनों की मौत भी हो गई। लेकिन इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो