scriptअब तक की सबसे अनोखी चोरी! पूरा का पूरा घर ही उड़ा ले गए चोर, फिर ऐसे लगे पुलिस के हत्थे | tiny house was stolen in texas | Patrika News

अब तक की सबसे अनोखी चोरी! पूरा का पूरा घर ही उड़ा ले गए चोर, फिर ऐसे लगे पुलिस के हत्थे

locationनई दिल्लीPublished: Nov 28, 2018 01:47:59 pm

Submitted by:

Priya Singh

Eco Friendly House की खास बात यह है कि, यह घर पहियों पर बनाया जाता है, जिसे कहीं भी कभी भी ले जाया जा सकता है।

tiny house was stolen in texas

अब तक की सबसे अनोखी चोरी! पूरा का पूरा घर ही उड़ा ले गए चोर, फिर ऐसे लगे पुलिस के हत्थे

नई दिल्ली। आपने आज तक घरों में चोरी होते हुए सुना होगा लेकिन जो चोरी खबर आज हम आप लोगों के लिए लाए हैं उसे जान आप हैरान रह जाएंगे। अपने घर में चोरी हो जाने की खबरें तो आपने पढ़ी ही होगी लेकिन ‘चोर घर ही चुरा ले गए,’ इस खबर पर आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? अमेरिका के टेक्सस में एक कपल द्वारा वर्षों की मेहनत से तैयार किया गया, 650 वर्ग गज में बना घर चोर लेकर चंपत हो गए। आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव है? असल में टेक्सस में चेसी फ्राइडे और उनकी पत्नी जेसिका ने एक इको फ्रेंडली घर (Eco Friendly House) बनवाया था। Eco Friendly House की खास बात यह है कि, यह घर पहियों पर बनाया जाता है, जिसे कहीं भी कभी भी ले जाया जा सकता है। दंपत्ति का कहना है कि, इस घर को बनाने में उन्हें काफी मेहनत लगी लगी ढ़ाई साल के बाद उसे रहने लायक बनाया।

दुखी दंपत्ति को इसे बनाने में 35,000 डॉलर यानी करीब 21 लाख 74 हजार रुपए लगाए थे। इस घर में पहिए लगे हुए थे यही वजह है इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता था। चोरी की यह अनोखी खबर अपने आप में पहली ऐसी खबर है जो इससे पहले कभी नहीं हुई। चोरी की यह वारदात भले ही पुराणी है लेकिन आज भी यह लोगों के ज़हन में है। जब इस चोरी को अंजाम दिया गया तब दंपत्ति कहीं घूमने के लिए घर से बाहर निकले थे और जब वापस लौटे तब तक उनके सपनों का घर अपनी जगह पर नहीं था। अपने घर को उसकी जगह पर न देख दंपत्ति निराश हो गए उनकी मेहनत और पैसा दोनों ही बर्बाद हो चुके थे। उस समय उनके दुःख को देखते हुए कुछ लोकल मीडिया चैनल ने उनकी मदद करने की सोची और चैनल ने अपने प्रोग्राम के माध्यम से घर की तस्वीर दिखाते हुए लोगों में इस बात को पहुंचा दिया। कुछ लोगों ने ऐसे एक घर को देखने की बात मीडिया चैनल तक पहुंचा दी। पुलिस ने दबिश डालते हुए इस मामले को आखिरकार सुलझा ही लिया और उन्हें उनका घर वापस मिल गया।

 texas
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो