scriptइन चीजों पर नजर डालते ही इंसान हो जाता है राख, जान लें आप भी इनके बारे में | Patrika News
अजब गजब

इन चीजों पर नजर डालते ही इंसान हो जाता है राख, जान लें आप भी इनके बारे में

7 Photos
6 years ago
1/7

दुनिया में मौजूद कई ऐसी चीजे हैं, जिन्हें हॉन्टेेड माना गया है। सरकार ने भी इन जगहों को प्रतिबंधित घोषित कर दिया है, लेकिन भूतिया जगहों के अलावा दुनिया में कई ऐसी चीजें भी हैं जो श्रापित हैं। ये इतनी खतरनाक हैं कि इन पर महज नजर डालने भर से लोगों की हंसती—खेलती जिंदगी तबाह हो गई है।

2/7

इंग्लैंड में मौजूद एक पेंटिंग को श्रापित माना गया है। इसमें एक इंसान की तस्वीर बनी हुई है। इस पेंटिंग को एक व्यक्ति ने अपनी आत्महत्या से पहले बनाया था। इसे बनाते वक्त उसने रंगों के साथ अपना खून मिला दिया था। उसकी मौत के बाद ये पेंटिंग सी रॉबिनसन को अपनी दादी के घर में बने बेसमेंट में मिली थी। बताया जाता है कि इस पेंटिंग से अजीबोगरीब आवाजें आती हैं।

3/7

ईबे नामक वेबसाइट पर लिस्टिंग के दौरान चर्चा में आई एक वाइन कैबिनेट जिसका नाम डाइब्बक है, इसे श्रापित माना गया है। माना जाता है कि इसमें एक मरे हुए आदमी की आत्मा रहती है। ये अपने आस-पास रहने वाले लोगों को इससे खोलने के लिए उकसाती है। बाद में वो आत्म उस व्यक्ति के पीछे पड़ जाती है। इस विषय पर साल 2012 में द पोसेशन नाम फिल्म भी आई थी।

4/7

मोनरो के द वारेन्स आॅकल्ट म्यूजियम में रखी एक गुड़िया को भी बहुत श्रापित माना जाता है। इसका नाम ऐनाबेल है। इसे सन् 1970 में एक महिला ने अपनी बेटी के लिए खरीदा था। इस गुड़िया के घर में आने के बाद वहां पैरानॉर्मल हरकतें शुरू हो गई थीं। बाद में इसे घर से हटा दिया गया। इस गुड़िया पर बॉलीवुड में एैनाबेल नामक फिल्म भी बनाई गई है।

5/7

नॉर्थयॉकशिर में रहने वाले थॉमस बसबी के पास होने वाली कुर्सी को भी खराब माना जाता है। इसे मरे हुए आदमी की कुर्सी कहा जाता है। थॉमस ने इसी कुर्सी पर अपने ससुर की हत्या कर दी थी। ऐसा कहा जाता है जो इस कुर्सी पर एक बार बैठ जाता है, उसकी बाद मौत हो जाती है। इसलिए इसे थ्रिस्क म्यूजियम में सीलिंग पर लटकाकर रखा गया है।

6/7

गियोवानी ब्रैगोलिन की ओर से शुरू की गई द क्राइंग बॉय नामक पेंटिंग सीरीज को भी बहुत श्रापित माना जाता है। कहते हैं कि ये पेंटिंग इतनी मनहूस है कि इसे जो कोई भी अपने घर में रखता है, उसके यहां आग लग जाती है। हैरानी वाली बात यह है कि आग लगने के दौरान घर में रखा सारा सामान जल जाता है, लेकिन ये पेंटिंग वैसे ही सुरक्षित रहती है।

7/7

हॉलीवुड एक्टर जेम्स डीन की खरीदी हुई कार को भी मनहूस माना गया है। बताया जाता है कि इस कार को खरीदने के एक सप्ताह के अंदर जेम्स की मौत हो गई थी। इसके बाद जेम्स की कार को कस्टमाइज्ड करने वाले जॉर्ज ने उस कार को खरीदकर उसके पार्ट्स बेच दिए। मगर जिनके पास वो पार्ट्स पहुंचे उनमें से कई लोगों की जान चली गई। बताया जाता है कि जेम्स ने ये कार एैलेक गिनीस नाम के एक शख्स से खरीदी थी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.