scriptTop 7 Long Life Animals: जानिए दुनिया में किसकी है सबसे लंबी उम्र? | Top 7 Long Life Animals: long life animal in the world | Patrika News

Top 7 Long Life Animals: जानिए दुनिया में किसकी है सबसे लंबी उम्र?

locationनई दिल्लीPublished: Aug 24, 2021 03:55:07 pm

Submitted by:

Ashwin Sharma

Top 7 Long Life Animals:यह है धरती के सबसे ज्यादा जीवित रहने वाले कुछ दुर्लभ प्रजाति। जानिए कैसे ये जानवर इतना लंबा जीते हैं।

tortoise

Top 7 Long Life Animals: जानिए दुनिया में किसकी है सबसे लंबी उम्र?

नई दिल्ली। Top 7 Long Life Animals:क्या आप जानते हैं धरती पर सबसे लंबी उम्र वाला जानवर कौन सा है? अगर नहीं जानते, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ ऐसे जानवरों के बारे में जिनकी उम्र का अंदाजा आपने कभी लगाया भी नहीं होगा। पहले बात अगर करें इंसानों की, तो इंसानों की उम्र सबसे ज्यादा लगभग 150 बताई गई है। लेकिन आज के इस समय में य़ह घटकर 100 से 110 हो गई है। हालाकि आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो 100 साल से ऊपर के हो चुके हैं। अब जानवरों के बारे में कहे तो बताया जाता है कि ज्यादातर पानी में रहने वाले जानवर लंबी उम्र जीते हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा समय तक जीवित रहने वाले जानवरों के बारे में।

रफआई रॉकफिश (Rougheye Rockfish)

Rougheye Rockfish
रफआई रॉकफिश सबसे ज्यादा जीने वाली मछलियों में से एक है। यह कम से कम 205 साल तक जिंदा रहती है। हल्के गुलाबी-भूरे रंग की यह मछली प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया से लेकर जापान तक पाई जाती है। यह 38 इंच तक लंबी हो सकती है। साथ ही इस प्रजाति पर विलुप्त होने का खतरा भी बढ़ गया है, जिसको देखते हुए बहुत सी मुहिम भी चलाई गई है।
यह भी पढ़े:-अब जानवरों से विकसित होंगे मानवीय अंग!

बोहेड व्हेल (Bowhead Whale)

Bowhead Whale
यह आर्कटिक समुद्र और उसके आसपास पाई जाती है। यह 100 साल तो आराम से जीते हैं। लेकिन अगर इनका शिकार ना किया जाए तो कुछ 200 साल से ज्यादा भी जी जाती हैं। इनके शरीर में एक जीन होता है, जिसे ERCC1 कहते हैं। यह शरीर में खराब हो रहे DNA को सुधारता रहता है। इसलिए इन मछलियों में कैंसर जैसी भयानक बीमारियां नहीं होतीं।
कछुआ (tortoise)

tortoise
कछुआ सबसे अधिक दिनों तक जीवित रहने वाला प्राणी है। 2006 में कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में अद्वेता नामक कछुए की 255 वर्ष की आयु में मृत्यु हुई थी। बताया जाता है कि अल्डेब्रा प्रजाति का 250 किलोग्राम वजनी यह नर कछुआ भारत में अंग्रेजी साम्राज्य के संस्थापक लॉर्ड क्लाइव को उपहार में मिला था।
फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल (Freshwater Pearl Mussel)

Freshwater Pearl Mussel
फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल ऐसे जीव होते हैं जो पानी में मौजूद खाने के बारीक कणों को फिल्टर करके अपना पेट भरते हैं। ये आमतौर पर नदियो में पाए जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बता दें कि दुनिया का सबसे पुराना फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल 280 साल का है। कहा जाता है कि ये इतना ज्यादा दिन इसलिए जिंदा रहते हैं क्योंकि इनकी पाचन क्रिया बेहद धीमी होती है।
ग्रीनलैंड शार्क (Greenland Shark)

Greenland Shark
ग्रीनलैंड शार्क आर्कटिक महासागर में काफी ज्यादा गहराई में रहती है। यह 24 फीट तक लंबी हो सकती है। यह कई प्रकार के समुद्री जीवों को अपना भोजन बनाती है। एक स्टडी के अनुसार इनकी लाइफ 270 साल के आसपास होती है। जबकि सबसे ज्यादा जीने वाली ग्रीनलैंड शार्क की उम्र 392 साल है।

ट्यूबवॉर्म (Tubeworm)

Tubeworm
ट्यूबवॉर्म गहरे समुद्र में बेहद ठंडे इलाकों में पाए जाते हैं। साल 2017 की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेक्सिको की खाड़ी में ट्यूबवॉर्म की एक ऐसी प्रजाति मिली थी जो 200 साल से जीवित थी। जबकि कुछ प्रजातियां ऐसी भी हैं जो 300 साल से ज्यादा जिंदा रहती हैं। ट्यूबवॉर्म को जान का खतरा कम होता है। क्योंकि इनके कोई प्राकृतिक दुश्मन या शिकारी नहीं होते। शायद यही कारण है जिसकी वजह से यह इतना जीते हैं।
इड्रा (Hydra)

Hydra
इसके बारे में कोन नहीं जानता होगा। अक्सर आपने इसके बारे में हमारी छोटी कक्षाओं में जरूर पढ़ा होगा। इनका शरीर बेहद नरम होता है। कई बार तो ये जेलीफिश जैसे दिखते हैं। कहा जाता है कि हाइड्रा भी संभवतः अमर होते हैं। क्योंकि वैज्ञानिक आजतक इनकी उम्र का सही अंदाजा नहीं लगा पाए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो