scriptपति की इन गंदी आदतों से परेशान, पत्नी ने खटखटाया महिला आयोग का दरवाजा | Troubled by dirty habits of husband, wife reached women commission | Patrika News

पति की इन गंदी आदतों से परेशान, पत्नी ने खटखटाया महिला आयोग का दरवाजा

locationनई दिल्लीPublished: Feb 02, 2021 10:21:02 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

20 वर्षीय महिला अपने पति की गंदी आदतों से काफी परेशान है। महिला ने शिकायत में बताया में पति रोजाना नहीं तो ब्रश करता है और नहीं नहाता है। इतना ही नहीं वह शेविंग भी नहीं करता है।

husband wife

husband wife

नई दिल्ली। पति और पत्नी का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत होता है। खट्टी मीठी नौंकझोक के साथ यह रिश्ता लगातार मजबूत होता जाता है। दुर्भाग्य से कई बार रिश्ते में कुछ परेशानियां आ जाती है। अधिकतर इन परेशानियों का घरवाले ही हल निकाल देते है। कई बार यह घर से बाहर आ जाती है और पुलिस या कोर्ट तक पहुंच जाती है। हाल ही में बिहार से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर अपने पति की गंदी हरकतों से पत्नी काफी परेशान हो गई थी। पति के स्नान और ब्रश नहीं करने तंग आकर पत्नी महिला आयोग पहुंच गए।

पति की गंदी हरकतों से परेशान
यह अनोखा मामला बिहार के वैशाली जिले के एक गांव से सामने आया है। यहा 20 वर्षीय महिला अपने पति की गंदी आदतों से काफी परेशान है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया में उसका पति रोजाना नहीं तो ब्रश करता है और नहीं नहाता है। इतना ही नहीं वह शेविंग भी नहीं करता है। इन हरकतों से तंग आकर महिला कई बार पति से झगड़ा भी कर चुकी है लेकिन पति अपनी आदतों को नही बदल रहा है। इन सभी से परेशान होकर उन्होंने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है।


यह भी पढ़े :— प्रकृति के आगे विज्ञान भी फेल, यहां हर वक्त गिरती है आसमानी बिजली

 

शरीर से आती है बदबू
एक रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी की शिकायत पर पति को खुद में सुधार करने के लिए दो महिनों का वक्त दिया है। लेकिन इतने समय में भी पति में कोई बदलाव नहीं आया। खबरों के अनुसार, अब महिला आयोग उच्च स्तर पर काम करेगा। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति प्लयूमेर का काम करता है। वह 10 से 12 दिनों तक नहीं नहाता है। इसके कारण उसके शरीर में बदबू आने लगती है। पत्नी का कहना है कि अगर उसका पति नहीं सुधरता है तो वह अब उसके साथ नहीं रहेगी। मजबूरी में पति से अलग होना पड़ेगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z1x4t
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो